फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   राहुल गांधी जल्द संभालेंगे कांग्रेस का नेतृत्व : दीपेन्द्र

राहुल गांधी जल्द संभालेंगे कांग्रेस का नेतृत्व : दीपेन्द्र

Sat, 04 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी जल्द संभालेंगे कांग्रेस का नेतृत्व : दीपेन्द्र
राहुल गांधी जल्द संभालेंगे कांग्रेस का नेतृत्व : दीपेंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा पहली ऐसी सरकार है, जो रिवर्स गियर में चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकारों का काम होता है विकास कराना, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बने बनाए प्रोजेक्टों को बंद करवा रहे या बिगाड़ रहे हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दो लाख नौकरियां देने का दावा करने वाला भाजपा सरकार ने तीन साल में मात्र साढे़ सात हजार लोगों को नौकरी दी है, बल्कि 30 हजार लोगों की छंटनी करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज जेबीटी टीचर, मिड डे मिल वर्कर्स, गेस्ट टीचर सभी धरने पर अनशन कर रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती आयोजन के नाम पर 1600 करोड़ रुपये को बर्बाद कर दिया गया है। हिमाचल से लेकर कश्मीर तक अखबारों में हरियाणा सरकार का विज्ञापन दिया गया है, लेकिन उसके बाद भी इस प्रोग्राम में कोई नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में किसानों के 1600 करोड़ के बिजली के बिल माफ किया था, लेकिन यह भाजपा सरकारी पैसे को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती आयोजन मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रदेश में घटी हिंसक घटनाओं के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को त्याग पत्र दे देना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के कांग्रेस में राहुल गांधी की पॉलिसी लव मी एंड लव माय डॉग वाली के बयान पर हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में अनिल विज को कोई भी सीरियसली नहीं लेता। उन्होंने कहा कि दादूपुर नलवी नहर को डी-नोटिफाई करना सरकार का नकारात्मक और असंवैधानिक रवैया है, लेकिन कांग्रेस इस नहर के निर्माण करवाने के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा की प्रदेश में जल्द बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक की कांग्रेस कमेटियों का गठन होगा। प्रदेश भर में छात्र पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन मेवा सिंह, सार्जेंट सिंह, प्रदुम्मन हबाना, जितेंद्र अटवान, मलकीत लंडी, बलबीर खरींडवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed