{"_id":"614cd4d28ebc3e0dfa74cc8f","slug":"657-samples-were-tested-no-positive-report-came-kurukshetra-news-knl84209883","type":"story","status":"publish","title_hn":"657 सैंपलों की हुई जांच, नहीं आई कोई रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
657 सैंपलों की हुई जांच, नहीं आई कोई रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला वासियों के लिए राहत देने वाली खबर है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 657 सैंपलों की जांच करने में रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या फिलहाल छह है। इनमें से दो मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि चार मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि फिलहाल कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है, लेकिन सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा, तभी हम कोरोना से जंग जीत सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 522868 में से 499193 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। फिलहाल जिले का रिकवरी रेट 98.36 फीसदी तो सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.25 फीसदी पर पहुंच गया है। जिले में अब तक 22134 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 21772 मरीज ठीक हो चुके हैं और 356 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, गांव बारवा में कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश जारी किए हैं। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। साथ ही कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए है।
उप जिला सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है। शेड्यूल के अनुसार जिले में 24 सितंबर को 43 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। एलएनजेपी अस्पताल, ठसका मीरांजी पीएचसी, मथाना सीएचसी, खानपुर कोलियां पीएचसी, टाटका पीएचसी, इस्माईलाबाद सीएचसी, राधा स्वामी सत्संग भवन सेक्टर-8 में कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसी प्रकार एलएनजेपी अस्पताल, राजकीय स्कूल गुमथला, गांव थाना सब सेंटर, नगर निगम पिहोवा, स्याणा सैयदां पीएचसी, ठसका मीरांजी पीएचसी, जलबेहड़ा राजकीय स्कूल, गांव हरिगढ़ सब सेंटर, रामगढ़ रोड पीएचसी, मथाना सीएचसी, बारना सीएचसी, गांव ज्योतिसर सब सेंटर, अमीन पीएचसी, मसाना सब सेंटर आदि में डोज लगाई जाएगी। अन्य जगहों पर भी टीकाकरण होगा।