फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पर्यटन नगरी कुरुक्षेत्र विकास के मामलें में होगी सबसे आगे: मनोहर

पर्यटन नगरी कुरुक्षेत्र विकास के मामलें में होगी सबसे आगे: मनोहर

Sun, 03 Mar 2019 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी कुरुक्षेत्र विकास के मामलें में होगी सबसे आगे: मनोहर
पर्यटन नगरी कुरुक्षेत्र विकास के मामले में होगी सबसे आगे: मनोहर
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र की 122 करोड़ की 8 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
- विभागों के सचिवों को दिए विकास कार्यों को तेज गति के साथ बढ़ाने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। ब्लॉक थानेसर के गांव खेड़ी रामनगर में 40 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज बनेगा। जबकि गांव नीमवाला में 36.50 करोड़ की लागत से 220 केवी पॉवर सब-स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इसी प्रकार गांव बसंतपुर में 11.10 करोड़ की लागत से आईटीआई का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से धर्म नगरी कुरुक्षेत्र के विकास के लिए 122 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
जिले के विकास के लिए इन महत्वपूर्ण योजनाओं के शिलान्यास के लिए पुरानी तहसील के समीप रविवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग से इस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहाकि धर्म व पर्यटन नगरी कुरुक्षेत्र विकास के मामले में सबसे आगे होगी। उन्होंने कहाकि जिले को विकसित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने जीत नगर में मारकंडा नदी के ऊपर से 3 स्पान वाले 21.75 मीटर लंबे एचएल ब्रिज के लिए पीडब्लयूडी विभाग की 8.50 करोड़, द्रोणाचार्य स्टेडियम में 400 मीटर की 8 लेन सिनथेटिक, एथेलेटिक ट्रैक के निर्माण के लिए खेलकूद विभाग को 8 करोड़, भेरियों में गर्ल्स कॉलेज के भवन निर्माण के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की 7.99 करोड़, आरओबी दिल्ली रेलवे लाइन क्रासिंग कुरुक्षेत्र पिहोवा रोड पर वनवे रैंप के निर्माण के लिए पीडब्लयूडी विभाग की 7.36 करोड़, झोरपुर से समालखी तक सड़क निर्माण के लिए एचएसएएमबी विभाग की 2.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के अथक प्रयासों से रच रहे इतिहास के कारण नई-नई परियोजनाओं से हरियाणा तेज गति के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में 4 हजार 106 करोड़ रुपये की लागत से 211 परियोजनाओं जिनमें 63 परियोजनाओं का उदघाटन और 143 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 23 बड़ी परियोजनाओं पर 2,333 करोड़ रुपये और 188 परियोजनाओं पर 1,773 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मजदूर, श्रमिकों व गरीबों के कल्याण के लिए क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ एक छत की नीचे उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके लिए सरल केंद्र व अंत्योदय केंद्र स्थापित किए गए हैं। कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से भी गांवों में कुछ सेवाओं का लाभ लोगों को उनके घर-द्वार पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांच मार्च को प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना का शुभारंभ किया जाएगा। अभी तक प्रदेश में इस योजना के तहत एक लाख श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री परिवार समृद्घि योजना भी शुरू की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को 6 हजार रुपये वार्षिक सम्मान राशि दी जाएगी, जिसकी प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है। प्रदेश में सभी परिवारों की परिवार आईडी बनाई जा रही है ताकि सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
गांव खेड़ी रामनगर में नर्सिंग कॉलेज ब्लॉक थानेसर के लिए एमईआर विभाग की 40 करोड़, गांव नीमवाला में 220 केवी सब-स्टेशन के लिए पॉवर विभाग की 36.50 करोड़, गांव बसंतपुर में आईटीआई की निर्माण के लिए इंडस्ट्रिीयल ट्रेनिंग विभाग को 11.10 करोड़, लिंक रोड दीवाना से जीत नगर में मारकंडा नदी के ऊपर से एचएल ब्रिज जोकि 3 स्पान 21.75 मीटर की निर्माण के लिए पीडब्लयूडी विभाग की 8.50 करोड़, द्रोणाचार्य स्टेडियम में 400 मीटर की 8 लेन सिनथेटिक, एथेलेटिक ट्रैक के निर्माण के लिए खेलकूद विभाग को 8 करोड़, भेरियों में गर्ल्स कॉलेज के भवन निर्माण के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की 7.99 करोड़, आरओबी दिल्ली रेलवे लाइन क्रासिंग कुरुक्षेत्र पिहोवा रोड पर वनवे रैंप के निर्माण के लिए पीडब्लयूडी विभाग की 7.36 करोड़, झोरपुर से समालखी तक सडक़ निर्माण के लिए एचएसएएमबी विभाग की 2.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास किया।
सिडाना, दरबारा सिंह, गगन कोहली, लालचंद, सुरेश नंबरदार पृथ्वी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed