{"_id":"5b89986a42c79246570429db","slug":"61535744106-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथाना डंपिंग पॉईंट पर आज से नहीं डलेगा शहर का कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथाना डंपिंग पॉईंट पर आज से नहीं डलेगा शहर का कचरा
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 48
मथाना डंपिंग प्वाइंट पर आज से नहीं डाला जाएगा शहर का कचरा
- धरना दे रहे ग्रमीणों को विधायक सुभाष सुधा ने दिया आश्वासन
- ग्रामीणों ने दी चेतावनी, शनिवार से नहीं गिरने देंगे कचरा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। मथाना डंपिंग प्वाइंट पर आज से शहर का कचरा नहीं डाला जाएगा। विधायक सुभाष सुधा के आवास पर भाकियू नेताओं के नेतृत्व में धरना दे रहे ग्रामीणों को विधायक सुधा ने शुक्रवार को यह आश्वासन दिया है।
शुक्रवार को भी डंपिंग प्वाइंट बंद करने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों का विधायक आवास पर धरना व प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। भड़के लोगों ने विधायक आवास का घेराव भी किया, जिसके बाद विधायक सुभाष सुधा ने उन्हें आश्वासन दिया कि नई जगह की पहचान कर ली गई है और उसके लिए कागजी कार्रवाई भी पूरी की जा चुकी है। अब नई जगह पर ही कचरा डाला जाएगा। विधायक के आश्वासन पर धरना दे रहे लोग शांत हुए और करीब ढाई बजे धरना हटा लिया। साथ ही चेतावनी दी कि शनिवार से वे किसी भी कीमत पर कचरा नहीं डालने देंगे।
उधर, विधायक आवास के घेराव की सूचना मिलने पर डीएसपी राज सिंह, सिटी एसएचओ प्रतीक कुमार व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। धरना दे रहे लोगों में जिया लाल, रमेश कुमार, सतपाल चौहान, पवन कुमार, कली राम, बलवंत चौहान, बल सिंह, रणबीर सिंह व विक्रम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
डंपिंग प्वाइंट पर धरना देंगे ग्रामीण
भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश व प्रदेश महासचिव प्रवीण मथाना ने कहा कि ग्रामीण डंपिंग प्वाइंट पर शनिवार दिन भर पहरा देंग। कचरे के डंपर पहुंचे तो उन्हें बैरंग लौटाया जाएगा। फिर से कचरा डालने का प्रयास किया गया तो विधायक आवास पर धरना जारी रहेगा और आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।