{"_id":"5a4bd2214f1c1bcd6d8b78b0","slug":"61514918433-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगलवार को डीएवी कॉलेज के खेल प्रांगण में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इसमें ग्रामीण महिलाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता, साइकिल रेस, आलू रेस और मटका रेस आयोजित की गई।
प्रतियोगिता की 400 मीटर रेस में नैसी की मंजीत ने प्रथम, कलसा की पूजा ने द्वितीय और जखवाला की अमनप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर रेस में हमीरा फार्म की रूपा ने प्रथम, टिकरी की संदीप कौर ने द्वितीय और टीकरी की ही आरती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में गांव थाना की रानी ने प्रथम, जुरासी कलां की कस्तूरी ने द्वितीय और सारसा की रजनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल रेस में हमीरा फार्म की शिल्पा ने पहला, थाना की पूजा ने दूसरा और शाहपुर की ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आलू रेस में गलेडवा की रजनी ने प्रथम, गुलडेरा की निर्मला ने दूसरा और सारसा की रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चाटी रेस में सारसा की कविता ने प्रथम, थाना की निर्मला ने द्वितीय और थाना की ही शकुंतला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।