फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रैन बसेरा बंद कर बंक मारने वाला कर्मचारी होगा सस्पेंड-ईओ

रैन बसेरा बंद कर बंक मारने वाला कर्मचारी होगा सस्पेंड-ईओ

Fri, 29 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
रैन बसेरा बंद कर बंक मारने वाला कर्मचारी होगा सस्पेंड-ईओ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
नगर परिषद के अधीन रैन बसेरे पर ताला लगा कर गायब होने वाले केयर टेकर को निलंबित किया जाएगा। इसकी पुष्टि थानेसर नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बीएन भारती ने की है। देर शाम को थानेसर के विधायक सुभाष सुधा और नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बीएन भारती सहित छह पार्षदों और नगर परिषद की टीम ने रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया।
बता दें कि बुधवार रात को एक बजे से ढाई बजे तक कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन के निकट फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए रैन बसेरे पर लगे ताले और खुले आसमां के नीचे रात गुजारते मिले असहाय लोगों का दर्द वीरवार को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। ‘रैन बसेरा बंद, बेसहाराओं के हाड़ कंपा रही है ठंड’ शीर्षक से प्रकाशित यह मामला नगर परिषद के हाउस की बैठक में पार्षद नितिन भारद्वाज ने उठाया। इस मुद्दे पर नगर परिषद अध्यक्ष उमा सुधा ने बैठक के दौरान ही एग्जीक्यूटिव आफिसर बीएन भारती को इस मामले में एक्शन लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रैन बसेरा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए बनाया गया है। उन्होंने एग्जीक्यूटिव आफिसर को निर्देश दिया कि वह जांच करें कि बुधवार की रात को रैन बसेरे पर तैनात कर्मचारी कहां था। बैठक के बाद एग्जीक्यूटिव आफिसर ने पुष्टि की कि वह बुधवार रात को ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को सस्पेंड करने की कार्रवाई करेंगे। इधर, शाम को छह बजे थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, ईओ बीएन भारती, पार्षद संदीप कोहली, पार्षद राधेश्याम वधवा, पार्षद दीपक सड़ाना एडवोकेट, पार्षद विशाल शर्मा, पार्षद दरबार सिंह और पार्षद हरदीप सिंह सैनी रैन बसेरे पर पहुंचे।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में मिलीं खामियां
रैन बसेरा बने एक साल बीतने को है, लेकिन अब तक इसमें बने टायलेट पर यह तक नहीं लिखा गया कि इसमें महिलाओं के लिए कौन सा टायलेट है और पुरुषों के लिए कौन सा। इसके अलावा रैन बसेरे के बाहर उद्घाटन का पत्थर तो लगा है, लेकिन नए भवन पर आज तक रैन बसेरा और संपर्क के लिए टेलीफोन या मोबाइल नंबर नहीं लिखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरा तक टूटी मिली सड़क
रैन बसेरा तक करीब 200 मीटर तक टूटी हुई सड़क का भी विधायक सुभाष सुधा ने मुआयना किया। उन्होंने इस क्षेत्र के पार्षद संदीप कोहली के निवेदन पर 200 मीटर की इस सड़क के निर्माण की मांग को स्वीकार किया है। विधायक ने रैन बसेरा का निरीक्षण करने के साथ वहां उपयोगी और जरूरी सामग्री का प्रबंध करने के लिए नप के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को निर्देश दिए हैं।
जरूरतमंदों के लिए मंगाए जाएंगे चार पोर्टा केबिन
विधायक ने बताया कि ब्रह्मसरोवर और रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य उपयोगी स्थलों पर पोर्टा केबिन की व्यवस्था जल्द होगी। इन पोर्टा केबिन को रैन बसेरे की तरह उपयोग किया जाएगा। इसमें 20 बिस्तरों, लाइट और पंखों का इंतजाम होगा। उन्होंने बताया कि इस पोर्टा केबिन का एक मॉडल मंगाया गया है।


खामी सामने लाने पर डीसी ने जताया अमर उजाला अभार
डीसी सुमेधा कटारिया ने अमर उजाला का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जल्द ही रैन बसेरे पर मोबाइल और फोन नंबर लिखवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के ईओ ने उन्हें आश्वस्त किया था कि अक्तूबर से फरवरी तक बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था होगी। उन्हें यह भी बताया गया था कि रैन बसेरे पर दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही की जांच कराई जाएगी और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके पुख्ता प्रबंध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed