{"_id":"59e258a74f1c1b9e678b5cb7","slug":"61508006055-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलुज स्कूल में पुस्तक मेले का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलुज स्कूल में पुस्तक मेले का हुआ आयोजन
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलुज स्कूल में पुस्तक मेले का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
शनिवार को सतलुज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 5000 पुस्तकें प्रदर्शित की गई। बच्चों और अभिभावकों ने पुस्तक मेले का अवलोकन कर आनंद लिया। अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक पुस्तकें खरीदी। स्कूल के प्राचार्य डा. आरएस घुमन ने बताया कि इसमें मेले में लघु कहानियां, स्वतंत्रता सेनानियों की जीवन पर आधारित पुस्तकें, सामाजिक, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी विषयों की पुस्तकें प्रदर्शित की गई। उन्होंने बच्चों को पुस्तकों के महत्व बारे बताया और कहा कि पुस्तकों के प्रति लगाव के लिए ही पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान प्राप्ति का एक बहुत बड़ा साधन है और पुस्तकें ही इंसान की सच्ची साथी होती हैं। उन्होंने कहा कि इस मेले के आयोजन का उद्देश्य बच्चों की रुचि पुस्तकों के प्रति बढ़ाना है।