फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   53.5 million duped by sending family to Iran instead of America

Kurukshetra News: अमेरिका की जगह परिवार को ईरान भेज ठगे साढ़े 53 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
53.5 million duped by sending family to Iran instead of America
कुरुक्षेत्र। परिवार को अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों ने साढ़े 53 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने बाप-बेटा सहित तीन लोगों को नामजद किया है। इसमें आरोपी बलविंद्र सिंह निवासी कोटकपुरा जिला फरीदकोट पंजाब पुलिस से बर्खास्त है, जबकि उसका बेटा विश्वजीत सिंह रेलवे में बतौर टीटीई तैनात है।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में मनीष कुमार निवासी अमीन रोड ने बताया कि उसने अपनी बहन मीनू, जीजा राकेश निवासी जिला कैथल और उनके दोनों बच्चों अमेरिका भेजने के लिए बलविंद्र सिंह से संपर्क किया था। आरोपी ने उनको ईरान से मैक्सिको और मैक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजने की एवज में 70 लाख रुपये में बात पक्की की थी। गत वर्ष 28 मार्च को उसने आरोपी बलविंद्र सिंह के खाते में 10 हजार रुपये डाले थे। दो महीने बाद चार मई को कागजी कार्रवाई के लिए आरोपी ने उनसे साढ़े चार लाख नकद और 50 हजार रुपये खाते में डाले थे। उसके बाद आरोपी ने भरोसा दिया कि वह कागजी कार्रवाई शुरू कर रहा है। आरोपी ने दोबारा उससे पैसे की मांग की, जिस पर 20 मई को आरोपी को बेटा विश्वजीत सिंह उनसे 18 लाख रुपये लेकर गया। चार दिन बाद 23 मई को आरोपी ने उनको 56,700 रुपये लेकर ईरान का वीजा दिलवाया।
विज्ञापन

वीजा के बाद आरोपी ने 31 मई को 75 हजार रुपये अपने खाते में डलवाए। अगले महीने 10 जून को आरोपी ने उसकी बहन के साथ उसके परिवार को ईरान भेज दिया। यहां आरोपियों ने उनको अल साल्वाडोर का नकली वीजा मोबाइल पर दिखाकर 25 हजार अमेरिकी डॉलर (साढ़े 20 लाख रुपये) हड़प लिए थे। बाद में उसे भी गुमराह करके अपने एक रिश्तेदार जगपाल सिंह के खाते में चार लाख रुपये 13 जून को ट्रांसफर करवाए थे, मगर आरोपी उनको न तो मैक्सिको और न अमेरिका भेजा। बाद में वह खुद ढाई लाख रुपये खर्च कर उनको ईरान से भारत लेकर लौटा। आरोपियों ने उनसे कुल 53 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पैसे मांगने पर आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed