{"_id":"67426920557c9550b70ee134","slug":"53-thousand-rupees-withdrawn-from-students-account-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-127305-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छात्रा के खाते से निकाले 53 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छात्रा के खाते से निकाले 53 हजार रुपये
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला ठग ने छात्रा के साथ 53 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी कर ली। ठग ने खुद को छात्रा का रिश्तेदार बताकर एप इंस्टॉल कराकर वारदात को अंजाम दिया। वहीं दो बदमाश नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला की बालियां लेकर फरार हो गए। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में पूजा निवासी जिला जींद ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई कर रही है और यही छात्रावास में रहती है। उसने बताया कि मोबाइल पर एक महिला की कॉल आई थी जिसने खुद को उसका रिश्तेदार बताया था। वह उस महिला की बातों में आ गई और उसके कहने पर अपने मोबाइल में एक एप इंस्टॉल कर दी। कॉलर ने उसे बताया कि इस एप में रुपये लगाकर टास्क पूरा करने पर ज्यादा मुनाफा होगा। इस एप के जरिए उसके खाते से करीब 53 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए।
नशीला पदार्थ सुंघाकर कान से सोने की बालियां निकालीं
कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में सत्या देवी निवासी पत्थरों वाली गली ने बताया कि वह सरकारी अस्पताल में दवा लेने गई थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दवा लेकर घर की तरफ आ रही थी। रास्ते में छोटा बाजार में पानी की टंकी के पास पहुंची तो दो युवकों ने उसका रास्ता रोककर उसे रुमाल सुंघा दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसी दौरान आरोपी उसके कान से सोने की बालियां निकाल कर भाग गए। आरोपियों ने उसकी उंगली से पीतल की अंगूठी भी उतार ली। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।