{"_id":"5c7c103abdec225eb65e086d","slug":"51551634490-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा-लोसुपा के 10 लोस प्रत्याशियों की घोषणा 5 मार्च तक: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा-लोसुपा के 10 लोस प्रत्याशियों की घोषणा 5 मार्च तक: सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कल तक होगी बसपा-लोसुपा प्रत्याशियों की घोषणा
- सांसद राजकुमार सैनी बोले, भाजपा-कांग्रेस ने पिछड़ों, दलितों और शोषित समाज को किया अनदेखा
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। लोसुपा सुप्रीमो एवं कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहाकि प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पांच मार्च तक हो जाएगी। रविवार को गांव बीड़ कालवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये जानकारी दी।
इस मौके पर सैनी ने कहाकि भाजपा को सत्ता में लाने के लिए 90 प्रतिशत पिछड़ों एवं शोषित समाज के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन भाजपा उनके हकों को सुरक्षित रखने में पूरी तरह नकारा साबित हुई। प्रदेश में गुंडागर्दी और भेदभाव को दूर करने के लिए बसपा-लोसुपा का गठबंधन हुआ है। गठबंधन की सरकार बनने पर प्रदेश में पहली बार शोषित, दलित, पिछड़े एवं गरीब लोगों को सत्ता तथा नौकरिंयों में पूरी भागेदारी मिलेगी। लोसुपा एवं बसपा ने प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर लिया है, जिसकी घोषणा 5 मार्च तक कर दी जाएगी। सांसद ने लोगों से आह्वान किया कि वे राजनैतिक तौर पर अपने नेता को मजबूत करें। निद्रा त्याग कर राजनैतिक रूप से जागृत हों ताकि कोई भी हितों से खिलवाड़ न कर सके।