फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अब किसानों का आंदोलन नहीं दबा पाएगी सरकार, बनाई गुप्त रणनीति

अब किसानों का आंदोलन नहीं दबा पाएगी सरकार, बनाई गुप्त रणनीति

Sun, 18 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
अब किसानों का आंदोलन नहीं दबा पाएगी सरकार, बनाई गुप्त रणनीति

विज्ञापन
अब किसानों का आंदोलन नहीं दबा पाएगी सरकार, बनाई गुप्त रणनीति
अमर उजाला ब्यूरोे
कुरुक्षेत्र। किसानों के आंदोलन को अब सरकार आसानी से दबा नहीं पाएगी। किसान भी अपने आंदोलन को बिना लीक किए एकाएक अंजाम देंगे। इसके लिए रविवार को राष्ट्रीय किसान महासंघ की हुई गुप्त बैठक में रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता मध्य प्रदेश से आए किसान नेता शिव कुमार काका ने की, जबकि संचालन हरियाणा से गुरनाम सिंह चढूनी ने किया। बैठक में बनाई गई रणनीति गुप्त रखी गई और किसान नेताओं ने इसका खुलासा न करने के लिए कहा गया है। पर पता चला है कि निर्णय लिया गया है कि अब किसानों द्वारा चलाए जाने वाले आंदोलन की सरकार को पहले भनक नहीं लगने दी जाएगी। आंदोलन तय रणनीति के अनुसार चलाया जाएगा, ताकि सरकार उनके आंदोलन को असफल न बना सके। किसानों ने यह रणनीति 23 फरवरी को दिल्ली घेराव को लेकर किए गए आंदोलन को सरकार द्वारा असफल बनाने के प्रयास किए जाने के चलते बनाई है। उनका मकसद है कि भविष्य में सरकार इस प्रकार से कोई कदम न उठा सके।
बैठक में दिल्ली घेराव आंदोलन में संगठन स्तर पर कर्मचारियों की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं आगामी आंदोलन की रणनीति भी बनाई गई।द ो दिवसीय बैठक को एक दिन में ही समेटे जाने के चलते किसानों ने अपने आंदोलन व किसानों की समस्याओं थथा मांगों को लेकर 7 घंटे तक मंथन किया। इस दौरान निणर्य लिया गया कि किसानों का कर्ज माफ किए जाने व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर ही दिल्ली घेराव किया गया था। उनका कहना है कि जब तक ये मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इसके साथ ही उक्त आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने व पुलिस द्वारा पकड़े गए गए ट्रैक्टर ट्राली बिना शर्त छोड़े जाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि आज भी हरियाणा के रादौर के अलावा पंजाब, मध्य प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में भी किसान धरना दे रहे हैं। दिल्ली आंदोलन के दौरान सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की निंदा की गई। इस दौरान पंजाब से जगदीश सिंह ढल्लेवाल व भाग सिंह, दिल्ली से रमनदीप मान व अभिमन्यु, उत्तर प्रदेश से हरपाल सिंह, हरियाणा से गुरनाम सिंह चढूनी, सेवा सिंह आर्य, कर्म सिंह मथाना व राकेश बैंस सहित अन्य प्रदेशों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed