फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 54 नए बूथ बनाए जाने प्रस्तावित, राजनीतिक पार्टियों से मांगे सुझाव व आपतियां

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 54 नए बूथ बनाए जाने प्रस्तावित, राजनीतिक पार्टियों से मांगे सुझाव व आपतियां

Wed, 31 Jan 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 54 नए बूथ बनाए जाने प्रस्तावित, राजनीतिक पार्टियों से मांगे सुझाव व आपतियां
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में बनने हैं 54 नए बूथ, राजनीतिक पार्टियों से मांगे सुझाव और आपत्तियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि जिले में 54 नए बूथ बनाए जाने प्रस्तावित हैं। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि इन नए बूथों से संबंधित आपत्तियां और सुझाव पांच फरवरी तक जिला निर्वाचन कार्यालय में दे सकते हैं। वह मंगलवार को देर शाम उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के मापदंडों के अनुसार जिले में एक मतदान केंद्र पर गांव में 1200 और शहर में 1400 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। इन निर्देशों का पालन करते हुए निर्वाचन आयोग को मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के प्रस्ताव भेजे जाने हैं। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के सभी निर्वाचन, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी इस बारे में समय रहते अपनी रिपोर्ट दें। इससे समय रहते सभी प्रस्तावित बूथों से संबंधित कार्य निपटाया जा सके। चुनाव तहसीलदार रामनिवास ने बताया कि 54 नए पुनर्गठित बूथों में से लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 13 नए बूथ, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 15 बूथ, थानेसर विधानसभा क्षेत्र में नौ बूथ और पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में 17 बूथों सहित कुल 54 नए बूथ बनाए जाने प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 199 बूथ, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 169 बूथ, थानेसर विधानसभा क्षेत्र में 183 बूथ और पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में 183 बूथों सहित कुल 734 बूथ स्थापित हैं। इस मौके पर एसडीसी धर्मवीर सिंह, एसडीएम वत्सल वशिष्ठ, एसडीएम शाहाबाद सतबीर कुंडू, नायब तहसीलदार परमिंद्र सिंह, बीडीपीओ कंवर भान सिंह, कानूनगो सुभाष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed