{"_id":"5a14741c4f1c1b87698bce6d","slug":"51511289884-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या गुरुकुल और ओस्का का स्वच्छता अभियान ला रहा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या गुरुकुल और ओस्का का स्वच्छता अभियान ला रहा रंग
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या गुरुकुल और ओस्का का स्वच्छता अभियान ला रहा रंग
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अमातिर कन्या गुरुकुल बचगामां गामड़ी और ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस (ओस्का) के संयुक्त प्रयास से स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण विषय पर दिलों को गहरे तक झकझोर देने वाले नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। धुराला गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जहां सोच वहा शौचालय का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के बारे में प्रिंसिपल कुसुम लता ने कहा कि गुरुकुल के संस्थापक प्रो. बलवंत नेहरा की सकारात्मक सोच और प्रबुद्ध विचारधारा में सामाजिक चिंतन की झलक दिखाई पड़ती है। कहा कि हमारा प्रयास समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के लिए जागरूक करना रहेगा। गांव के सरपंच राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि ऐसे प्रयास हम सबको मिलकर करने चाहिए। यह सभी का फर्ज है कि हम अपने और आसपास के स्थान को स्वच्छ रखें। ओस्का के महासचिव शुभ्रांशु ने कहा कि अमातिर कन्या गुरुकुल और ओस्का का यह प्रयास अवश्य ही समाज में स्वच्छता के लिए एक सकारात्मक बदलाव लाएगा।