{"_id":"59fcbb004f1c1bce408b47b1","slug":"51509735168-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार के तीन साल बेमिसाल : धुम्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार के तीन साल बेमिसाल : धुम्मन
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के तीन साल बेमिसाल : धुम्मन
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। हरियाणा सरकार के तीन साल बेमिसाल रहे हैं। जो काम पहले कभी 15 साल में भी नहीं हुए, वे काम भाजपा की हरियाणा सरकार ने तीन साल में किए हैं। लाडवा के गांव मेहरा में गांववासियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संयोजक धुम्मन सिंह किरमिच ने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार ही काम कर रही है।
इसमें गेहूं का समर्थन मूल्य 110 रुपये बढ़ाना अपने आप में एक मिसाल है। भाजपा सरकार ने पिछले साल भी गेहूं का मूल्य 100 रुपये बढ़ाया था। उन्होंने कहा कि दो साल में गेहूं का दाम 210 रुपये बढ़ाकर किसानों को तोहफा दिया है। बागवानी से संबंधित उत्पादों के लिए हरियाणा फ्रैश ब्रांड का भी आयोजन किया है। इसमें कोई भी किसान अपना ब्रांड तैयार कर सकता है। धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि भाजपा सरकार ने 39 साल में पहली बार हर नहरों की टेल पर पानी पहुंचाया है। इस अवसर पर पूर्व मंडल प्रधान गुरदेव मेहरा, प्रदीप सहगल, धर्मपाल मेहरा, देवराज, विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे।