फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मंगलवार को 92 एमएमल बारिश से जलथल हुआ शहर

मंगलवार को 92 एमएमल बारिश से जलथल हुआ शहर

Tue, 22 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को 92 एमएमल बारिश से जलथल हुआ शहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
शहर में अब तक हुए विकास कार्यों की झड़ी पर मंगलवार की बारिश ने एक बार फिर पानी फेर दिया। शहर के हालात सामान्य एरिया तो दूर विशेष इलाकों में कुरुक्षेत्र सेक्टर-7 स्थित भाजपा के लाडवा विधायक डॉ.पवन सैनी, भाजपा के थानेसर विधायक सुभाष सुधा, भाजपा की नगर परिषद अध्यक्ष उमा सुधा और नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव आफिसर बीएन भारती के सरकारी आवास के सामने वाली सड़कें तालाब का रूप धारण किए नजर आई।
मंगलवार सुबह से ही ठंडी हवा के बाद काले बादल छा गये और साढ़े नौ से करीब साढ़े 11 बजे तक 92 एमएम बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। इतना ही नहीं, जलभराव के इन हालात में विधायक सुधा की गाड़ी भी फंस गई। सेक्टर-13 मेन और मेन बस अड्डे के सामने हालात इतने बिगड़े की पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। अंबेडकर चौक से मीरी-पीरी चौक और अन्य कई जगहों पर थानेसर नगर परिषद के कर्मचारी गंदगी से अटे हुए नालों को साफ करते नजर आए। हालांकि सबसे ज्यादा खतरा उन रिहायशी इलाकों के लोग और मार्केट के दुकानदार महसूस कर रहे हैं, जहां लेटलतीफी में हो रहे विकास कार्य उनके भवनों के लिए बड़े संकट के साथ खतरा बन चुके हैं। रेलवे रोड पर सिक्स लेन प्रोजेक्ट की धीमी गति और उखाड़ी कई सड़कों के कारण इनसे सटी दुकानों की नीवों में पानी घुस रहा है। यही हालात उन गली मुहल्लों और कालोनियों के जहां सड़के उखाड़े जाने के बाद जलभराव हो चुका है और इन रिहायशी इलाकों के भवनों की नीवों में पानी जा रहा है। पिपली गीता द्वार से लेकर केयू थर्ड गेट गुलजारी लाल नंदा मार्ग तक, एलआईसी रोड, सेक्टरों और प्राइवेट कालोनियों के अलावा थानेसर शहर के बाजारों और गलियों में जलभराव से हायतौबा मची रही।
विज्ञापन


थानेसर में हुई 92 एमएम बारिश
मंगलवार को जिला भर में बारिश हुई, लेकिन सबसे अधिक 92 एमएम बारिश थानेसर में दर्ज की गई जबकि लाडवा में करीब 50 एमएम, पिहोवा में 25 एमएम व बाबैन में 6 एमएम बारिश हुई। जिला में इस बार अगस्त माह में अब तक करीब 180 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इसी माह में पूरे माह के दौरान 208 एमएम बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान की फसल को फायदा : कर्मचंद
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि अभी बारिश का धान की फसल में बड़ा फायदा है। थानेसर में इससे अधिक बारिश हुई तो कुछ नुकसान की आशंका हो सकती है, लेकिन अभी ऐसी स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी अगले दिनों में और भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed