फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   धर्मनगरी में स्वच्छता अभियान को लग रहा पलीता

धर्मनगरी में स्वच्छता अभियान को लग रहा पलीता

Mon, 26 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
धर्मनगरी में स्वच्छता अभियान को लग रहा पलीता
विशाल कौशिक
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
नगर परिषद और जिला प्रशासन की अनदेखी के चलते धर्मनगरी में स्वच्छता अभियान को पलीता लगाया जा रहा है। पिपली स्थित गीता द्वार से लेकर धर्मनगरी के अनेक धार्मिक स्थानों के आसपास भी गंदगी के ढेर लगे हुए है, जहां हर रोज आने वाले हजारों श्रद्घालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं शहर के अनेक मुख्य मार्गों के किनारे गंदगी व कूड़ा-कर्कट के ढेर लगे है वहीं अनेक कॉलोनियों में भी आज तक इस अभियान का असर दिखाई नहीं दिया है। शहर के सबसे बड़े धार्मिक स्थान माने जाने वाले ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर के समीप ही निर्माणाधीन 18 मंजिला ज्ञान मंदिर भी इस अनदेखी से अछूता नहीं रहा है तो वहीं कुछ समय पहले ही पिपली पैराकिट के समीप बनाए गए स्वर्ण जयंती भवन के पास भी पिपली-कुरुक्षेत्र मार्ग पर ही कूड़े का बड़ा ढेर लगा है तो वहीं देवी कूप मां भद्रकाली मंदिर के समीप ही झांसा रोड का भी यही हाल बना हुआ है, जहां से लोगों का गुजरना भी दुश्वार होने लगा है। यहां लगे कूड़े के ढेरों पर आवारा पशुओं का भी जमावड़ा रहने लगा है, जिनसे अनेकों बार सड़क हादसे भी हो चुके है।
---------------
गीता व पुराणों के 18 अध्यायों को आधार बनाकर 18 मंजिला ज्ञान मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, जहां 12 मंजिल से अधिक निर्माण हो चुका है तो वहीं निर्माण कार्य भी चला हुआ है। ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर के समीप ही निर्माणाधीन इसी मंदिर के साथ ही कूड़े के ढेर लगे है, जहां इन ढेरों को उठाना मुनासिब नहीं समझा तो वहीं पिछले तीन दिनों से इन ढेरों को आग के हवाले कर दिया। इससे निकल रहे विषैले धुएं से मंदिर के साथ-साथ उक्त दोनों सरोवरों का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है, जिससे यहां पहुंच रहे श्रद्घालुओं को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहीं नहीं स्थाणेश्वर महादेव मंदिर के समीप भी गंदगी के ढेर नप की लचर व्यवस्था की पोल खोल रहे है तो वहीं दुखभंजन महादेव मंदिर के पास भी स्वच्छता अभियान को पलीता लग रहा है। यहां तक कि ब्रह्मसरोवर तट पर केडीबी कार्यालय होने के बावजूद ब्रह्मसरोवर परिसर की ही सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है।
विज्ञापन

----------------------------
छह माह पहले हुई चर्चा, एक कदम भी नहीं उठ पाया
ब्रह्मसरोवर व ज्ञान मंदिर के समीप कूड़े के ढेरों को उठाने को लेकर करीब छह माह पहले केडीबी की बैठक में खुलकर चर्चा की गई थी। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया था कि जल्द ही पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दी जाएगी, इसके बावजूद आज तक इसके लिए एक कदम भी नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
सफाई की होनी चाहिए उचित व्यवस्था: हरिनारायण गिरि
लक्ष्मी नारायण मंदिर के महंत हरिनारायण गिरि का कहना है कि धार्मिक स्थलों से धर्मनगरी की पहचान है, अगर इनके समीप सफाई की उचित व्यवस्था नही होगी तो यात्रियों की धर्मनगरी को देखने की संख्या में कमी आना स्वाभाविक है। प्रशासन को कूडे़-कचरे के निकासी की व्यवस्था शहर से दूर करनी चाहिए।
------------------------------------
नप क्षेत्र में चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान : बिश्नोई
नगर परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर रूपरविंद्र बिश्नोई का कहना है कि नगर परिषद के अधीन आने वाले पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जहां अभियान चलाया हुआ है वहीं सफाई कर्मियों को भी कड़े निर्देश दिए गए है। मंदिरों के आसपास गंदगी होने का मामला केडीबी के अंतर्गत है, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भरसक प्रयास किए जा रहे है।

-----------------------------------
जल्द चलाया जाएगा सफाई अभियान : सुखीजा
केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा का कहना है कि उन्होंने ब्रह्मसरोवर सहित आस-पास के कई क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया है, जिस दौरान सफाई व्यवस्था को ही गंभीरता से लिया गया। इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा और केडीबी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कहीं पर भी कूड़े के ढेर नहीं लगने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed