{"_id":"5946bf1e4f1c1b8e578b474f","slug":"51497808670-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी ने धान खरीद का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी ने धान खरीद का
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा। गुरुग्राम की एक कंपनी की ओर से एक आढ़ती से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ 87 लाख रुपये की बकाया राशि न देने और जान से मारने की धमकी के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में अनाज मंडी के आढ़ती सिद्ध प्रकाश ने कहा कि वर्ष 2013 में गुरुग्राम की एक कंपनी अमीरा प्यारे फूड्स प्राइवेट लिमिटेड से कंपनी के डायरेक्टर राजेश, मृत्युंजय व ललित अपने अन्य साथियों के साथ अनाज मंडी स्थित उनकी दुकान पर आए थे। उन्होंने कहा था कि उनकी कंपनी की ओर से तैयार चावल को कुवैत, सऊदी अरब सहित कई देशों में निर्यात किया जाता है और कंपनी का सालना टर्न ओवर करोड़ों रुपये है। इस काम के लिए बाकायदा उनके पास केंद्र सरकार से चावल निर्यात करने का लाइसेंस भी मिला हुआ है। अगर आप भी हमारी कंपनी के साथ बिजनेस करना चाहते है तो अच्छी किस्म का धान खरीद कर उन्हें दें। कंपनी इसका भुगतान वे 15 दिनों के भीतर कर देगी। 15 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो मंडी के नियमानुसार कंपनी ब्याज का भी भुगतान करेगी। इन लोगों ने बताया कि कंपनी पंजाब, यूपी, दिल्ली सहित कई दूसरे राज्यों से धान की खरीद करती है और तय समयानुसार उनका भुगतान कर दिया जाता है। कंपनी डी 2 फार्म, विदेश के निर्यात के लिए लाइसेंस और टीडीए फार्म भी देगी। इतना ही नहीं इसके बाद इन लोगों ने उसकी मुलाकात कंपनी के मालिक करन से भी करवाई और उसने भी उसे यही आश्वासन दिया था। जिसके बाद उसने वर्ष 2013-14 में अनाज मंडी के आढ़तियों से 16,278 क्विंटल धान खरीद कर कंपनी को दी थी। जिसकी 31 मार्च 2017 तक ब्याज सहित कीमत 9 करोड़ 45 लाख रुपये बनती थी। लेकिन कंपनी ने उसे पूरा भुगतान करने की बजाए 8 करोड़ 58 लाख रुपये दे दिए। लेकिन शेष 87 लाख रुपये की राशि कंपनी की तरफ आज भी बकाया है। कंपनी से जब शेष राशि का भुगतान करने के लिए वे उक्त लोगों से मिले तो इन लोगों ने भुगतान करने से मना कर दिया और उसे जान से मरवा देने की धमकी दी। जिसकी शिकायत उसने एसपी कुरुक्षेत्र को दी। एसपी के निर्देशानुसार पुलिस ने आरोपी अनिल, करन, लाजपत राय, राजेश, राहुल, राधिका, अर्पणा, अनीता, अनिल गुप्ता, श्याम, राम बाबू, मृत्युंजय सहित ललित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन