फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   50 people donated blood on the occasion of Guru Brahmanand's birth anniversary.

Kurukshetra News: गुरु ब्रह्मानंद जन्मोत्सव पर 50 लोगों ने किया रक्तदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
50 people donated blood on the occasion of Guru Brahmanand's birth anniversary.
कुरुक्षेत्र। स्वामी ब्रह्मानंद के जन्मोत्सव पर सामाजिक संस्था हम फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि आज के पुण्य अवसर पर रक्तदान करना स्वामी जी को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। उन्होंने सभी जाति व धर्म के लोगों को हमेशा बुराई से दूर रहने का संदेश दिया था। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर बुरे कामों व संगति से दूर रहना चाहिए। राजीव शर्मा, चैयरमेन, बाल संरक्षण समिति ने कहा कि रक्तदान से बड़ा इस दुनिया में कोई दान नहीं है। हमें साल में दो बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। वरिष्ठ समाजसेवी जयपाल शर्मा ने भी रक्तदानियों का हौसला बढाया। शिविर के संयोजक दिलावर सगवाल ने बताया कि शिविर में 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त संस्था के स्वयंसेवकों ने हवन यज्ञ, पौधारोपण व बस्ती सेवा आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। इस आयोजन को सफल बनाने में तेजवीर सिंह, श्याम रावत, सुनील यादव, सतबीर सिंह, विदु सिंगला, पंकज शर्मा, अंकुर सोढी, विनोद आदि अनेक स्वयंसेवकों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed