{"_id":"68b601882ba26b5bfa0be13f","slug":"50-candidates-participated-in-ncc-enrollment-process-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-141431-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनसीसी नामांकन प्रक्रिया 50 अभ्यर्थियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनसीसी नामांकन प्रक्रिया 50 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
Tue, 02 Sep 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेती छात्राएं। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। यह चयन प्रक्रिया एक हरियाणा गर्ल्स एनसीसी बटालियन के सहयोग से संपन्न हुई, जिसमें सीएचएम रामकरण सिंह व हवलदार हरिराम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्राचार्या डाॅ. उपासना आहुजा ने बताया कि चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता की जांच हेतु 400 मीटर दौड़, पुश-अप्स, सिट अप्स, ऊंचाई, वजन, आंखों की जांच तथा फ्लैट फुट परीक्षण आदि गतिविधियों को शामिल किया गया। इन परीक्षणों के जरिये छात्राओं की शारीरिक क्षमता एवं सहनशक्ति का मूल्यांकन किया गया। इसके पश्चात सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें उनकी सोच, समर्पण और एनसीसी के प्रति रूचि का आकलन किया गया। चयन प्रक्रिया में 50 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह आयोजन एनसीसी संयोजिका डाॅ. विनिता के कुशल मार्गदर्शन व सदस्याओं डाॅ. मनजीत कौर, डाॅ. रीजा, डाॅ. रुकमेश सहित अन्य सदस्यों के सहयोग में कराया गया।