फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   48600 rupees withdrawn from fruit seller's account by becoming army personnel, case registered

सेनाकर्मी बनकर फल विक्रेता के खाते से निकाले 48600 रुपये, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
48600 rupees withdrawn from fruit seller's account by becoming army personnel, case registered
कुरुक्षेत्र। दो शातिर ठगों ने सेनाकर्मी बनकर एक फल विक्रेता को झांसा दिया और 48 हजार 600 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने फल विक्रेता के क्रेडिट कार्ड के जरिये उसके दो खातों से यह रकम निकाली है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाबैन के रहने वाले हरीश कुमार ने बाबैन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पास भगवानपुर वासी राजेश कुमार का एक बजकर 53 मिनट पर फोन आया था। उसने बताया कि संदीप रावत सेना में नौकरी करता है। संदीप रावत की सेना के लिए फल खरीदने की ड्यूटी है। वह उससे लगभग 15 हजार रुपये के फल खरीदना चाहता है। 26 जनवरी को वह उसे पैसे देकर फल ले जाएगा। उसके बाद 25 जनवरी की शाम को संदीप फौजी ने उसके पास फोन कर फल का आर्डर लिखवा दिया। अगली सुबह आठ बजकर 38 मिनट पर फोन किया और कहा कि फल की पैकिंग और क्रेडिट कार्ड की फोटो उसके पास भेज दे। उसके बाद उसने दोनों फोटो उसे भेज दीं। थोड़ी देर बाद उसके एचडीएफसी बैंक खाते से 42 हजार 600 रुपये व आईसीआईसीआई बैंक के खाते से छह हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed