फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   45 thousand rupees withdrawn from the account in the name of KYC

अकाउंट की केवाईसी करने के नाम पर उपभोक्ता के अकाउंट से उड़ाए 45 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
45 thousand rupees withdrawn from the account in the name of KYC
शातिर ठग ने अकाउंट की केवाईसी करने का झांसा देकर उपभोक्ता के अकाउंट से 45 हजार रुपये उड़ा लिए। ठगी की भनक लगने पर उपभोक्ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना कृष्णा गेट पुलिस में दर्ज शिकायत में जयपाल देशवाल वासी गोविंद गढ़ ने बताया उसका एसबीआई में बैंक अकाउंट है। सोमवार को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एसबीआई बैंक का अधिकारी बताकर अकाउंट की केवाईसी कराने की बात कही थी। उसे बैंक अधिकारी समझकर उसने अपनी अकाउंट की जानकारी उसे दे दे थी। उसके बाद उसके अकाउंट से दो बार में 25 हजार रुपये व 20 हजार रुपये कट गए थे। जैसे ही उसे पैसे कटने का मैसेज आया तो बैंक जाकर जानकारी प्राप्त की, जिसमें उन्हें ठगी की भनक लगी। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed