फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   4246 students selected in Mission Buniyaad Level Three examination, 1179 in waiting

Kurukshetra News: मिशन बुनियाद लेवल थ्री की परीक्षा में 4246 विद्यार्थी चयनित, 1179 वेटिंग में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
4246 students selected in Mission Buniyaad Level Three examination, 1179 in waiting
कुरुक्षेत्र। प्रोग्राम निदेशक प्रदीप कुमार। संवाद
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग की ओर से मिशन बुनियाद लेवल-थ्री का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें प्रदेशभर के 4246 विद्यार्थियों का चयन 2024-2026 के सत्र के लिए किया गया है। इसमें 1179 विद्यार्थी अभी वेटिंग सूची में हैं ताकि कोई विद्यार्थी किसी कारणवश दाखिला नहीं लेता है तो उनकी जगह वेटिंग सूची के विद्यार्थियों का दाखिला किया जा सके। प्रदेशभर के 103 केंद्रों पर विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। मिशन बुनियाद के तहत कक्षा नौंवी के विद्यार्थियों को नीट, जेईई और आईआईटी व अन्य प्रतियोगिता की तैयारी दो साल निशुल्क विकल्प फाउंडेशन व हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से कराई जा रही है।
विज्ञापन

मिशन बुनियाद निदेशक प्रदीप कुमार का कहना है कि बताया कि पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर बच्चों का दाखिला होगा। विद्यार्थी मिशन बुनियाद में एडमिशन लेकर कक्षा नौवीं व दसवीं की पढ़ाई ऑनलाइन के माध्यम से करेंगे। हर केंद्र में मिशन बुनियाद के विद्यार्थियों के लिए दो कक्ष रखे गए हैं, जिनमें विद्यार्थियों की कक्षाएं लगती हैं। चयनित विद्यार्थियों के दाखिले के बाद एक जुलाई से कक्षाएं लगेंगी। प्रत्येक ब्लॉक में एक विद्यालय में केंद्र बनाया गया है। बुनियाद योजना के तहत परीक्षा के माध्यम से जिले से नौवीं कक्षा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इसके बाद विद्यार्थी को सुपर-100 के अंतर्गत 11वीं व 12वीं में आईटी व नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन



दाखिले के लिए ये दस्तावेज जरूरी
परीक्षा परिणाम जारी होते ही चयनित विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके लिए बच्चों को स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, फैमिली आईडी, स्टूडेंट आधार कार्ड, माता-पिता का आधार कार्ड, क्लास आठवीं की मार्कशीट, मिशन बुनियाद लेवल-थ्री के परिणाम की कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक कॉपी की फोटोकॉपी, जन्म प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र आदि जरूर जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। इसके लिए सभी स्कूलों को भी निर्देश दिए गए है कि चयनित विद्यार्थियों के स्कूल से मिलने वाले दस्तावेज जल्द दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित और प्रतीक्षा विद्यार्थियों का ब्योरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed