{"_id":"5c86bbeabdec22142e749a08","slug":"41552333802-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट से पटाखे चलाने वालों की खैर नहीं: बलदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट से पटाखे चलाने वालों की खैर नहीं: बलदेव
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलेट से पटाखे छोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा
इस्माईलाबाद। बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाकर हुड़दंग मचाने वालों की अब खैर नहीं। थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि बच्चों की परीक्षाओं के दिन हैं, लेकिन कुछ शरारती तत्व शांत माहौल को बिगाड़ने के लिए बुलेट बाइक से पटाखे बजाते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ घर में बुजुर्ग ध्वनि प्रदूषण से परेशान रहते हैं। बुलेट से पटाखे की आवाज निकालने वाले शररती तत्वों को पुलिस अब सीधे गिरफ्तार करेगी। इसके लिए स्पेशल टीम गठित की जाएगी।
थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही क्षेत्र के सभी मोटर साइकिल वर्क्स शॉप संचालकों एवं मैकेनिकों की बैठक ली जाएगी। उन्हें हिदायत दी जाएगी कि किसी भी ग्राहक की बुलेट में लोकल साइलेंसर फिट न करें। अगर कोई ऐसा करता है तो इसकी सूचना थाने में अवश्य दें। हिदायत के बाद भी यदि कोई मैकेनिक ऐसा करता पाया गया तो मोटर साइकिल मालिक के साथ उस मैकेनिक का भी चालान किया जाएगा। पुलिस अभियान चलाकर बिना वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा।