फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   लेन-देन के मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने महिला थाना के गेट पर निगला जहरीला पदार्थ

लेन-देन के मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने महिला थाना के गेट पर निगला जहरीला पदार्थ

Thu, 14 Feb 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
लेन-देन के मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने महिला थाना के गेट पर निगला जहरीला पदार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से परेशान एक महिला ने बुधवार को महिला थाने के गेट पर ही जहर खाकर जान देने की कोशिश की। तबीयत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीड़िता के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का केस भी दर्ज कर लिया। वहीं, महिला के पति ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से क्षुब्ध होकर जान देने के प्रयास का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली राखी (40) पत्नी पप्पू परिवार के साथ काफी समय से रेलवे रोड गांधी पार्क के समीप रह रही थी। पिछले माह उसने आगरा निवासी पवन कुमार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि पवन ने उससे साढ़े चार लाख रुपये और मोटरसाइकिल ली है। ये उसे वापस दिलाए जाएं। इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को महिला पुलिस थाना में पहुंची थी। उसके साथ उसके पति पप्पू व दो बेटियां भी थी। राखी ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन वह पुलिस के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुई और बाहर गेट के समीप उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला एसएचओ प्रकाश कौर व अन्य पुलिस कर्मी उसे अपनी गाड़ी में लेकर एलएनजेपी सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉ. मनजीत, डॉ. गौरव चावला व डॉ. दीपाली की टीम ने उसे उपचार दिया, जिसके बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से क्षुब्ध होकर की जान देने की कोशिश- पति
पीड़िता के पति पप्पू ने आरोप लगाया कि पुलिस उसकी पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही थी। वह बुधवार को भी पुलिस से गुहार लगाने गई थी, लेकिन कार्रवाई न होती देख उसने जहर खा लिया। उसने बताया कि परिवार वालों को यह भनक नहीं लग पाई कि वह अपने साथ जहरीला पदार्थ लेकर महिला थाने गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पवन के साथ जाना चाहती थी महिला : डीएसपी
डीएसपी तान्या सिंह का कहना है कि राखी ने कुछ दिनों पहले शिकायत दी थी। इस शिकायत में उसने पवन के पास भेजे जाने की मांग की थी। हालांकि समझाने के बाद वो परिवार के साथ रहने को तैयार हो गई। कुछ दिनों बाद उसने दूसरी शिकायत कर पवन पर 4.50 चार लाख रुपये लेने की शिकायत करते हुए वापस दिलाने की मांग की थी। पुलिस की इकनोमिक सेल से यह मामला 25 जनवरी को ही महिला थाना में आया। जिसकी जांच भी शुरू कर दी गई थी। इस बीच राखी बुधवार को बिना बुलाए थाने आई। इस दौरान भी उसे आरोपी पर कार्रवाई का भरोसा भी दिया गया। अब उनके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।


सरपंच ने छीनी जहर की शीशी, नहीं तो निगल जाती सारी गोलियां
महिला थाने पहुंची राखी अपने साथ सल्फास की गोलियों से भरी शीशी लेकर पहुंची। उसने शीशी का ढक्कन खोल सारी गोलियां निगलने का प्रयास किया। वो तो वहां किसी काम से आए पंचकुला के बरवाला निवासी सरपंच ने जहर की शीशी खोलते हुए देखकर उसके हाथ शीशी छीन कर फेंक दी। हालांकि इस दौरान महिला कुछ गोली निगल चुकी थी। इसके बाद वह पानी पीने के लिए थाने की ओर जाने लगी तो उसे सरपंच ने पानी भी नहीं पीने दिया गया और शोर मचाया। शोर सुनकर थाने से महिला एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मी बाहर आईं और तत्काल ही उसे अस्पताल लेकर गई। डीएसपी तान्या सिंह का कहना है कि सरपंच मौके पर न होते तो महिला अधिक मात्रा में भी गोलियां निगल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed