{"_id":"5ab15d884f1c1bab758b67dd","slug":"41521573256-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएसए विशेष कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन कर किसानों व आमजन को करेगा जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएसए विशेष कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन कर किसानों व आमजन को करेगा जागरुक
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएलएसए करेगा विशेष कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए डीएलएसए की तरफ से विशेष कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पैनल के अधिवक्ता और पीएलवी किसानों को जानकारी मुहैया कराएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और सीजेएम नेहा नौहरिया ने बताया कि 24 मार्च से 30 मार्च तक विभिन्न गांवों में विशेष कानूनी साक्षरता शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को गांव ईशरगढ़ में पैनल के अधिवक्ता अनिल कुमार और पीएलवी मेघा शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। गांव बरगट में 25 मार्च को अधिवक्ता गौरव कुमार और पीएलवी महक सैनी, 26 मार्च को गांव टाटकी में अधिवक्ता मनमोहन शर्मा और पीएलवी प्रिक्षित सिंगला, 27 मार्च को गांव भालड़ में अधिवक्ता विकास तोमर, पीएलवी अर्चित दुहन, 28 मार्च को गांव खरकाली में अधिवक्ता असीम जैन और पीएलवी विशाल शर्मा, 29 मार्च को गांव खैरा में अधिवक्ता सीता राम और पीएलवी युद्धवीर सिंह, 30 मार्च को गांव दुगारी में अधिवक्ता हरप्रीत सिंह और पीएलवी साहिल की ड्यूटी लगाई गई है। सीजेएम ने बताया कि ड्रग्स निजात दिलाने के लिए विभिन्न गांवों में विशेष जागरूकता शिविर लगेंगे। उन्होंने बताया कि पैनल के अधिवक्ता रविंद्र सांगवान और रमन कुमार बलजीत सिंह 21 मार्च को गांव डोडाखेड़ी, 22 मार्च को गांव नरकातारी में अधिवक्ता अमित कुमार शर्मा और पीएलवी राम प्रसाद, 23 मार्च को गांव मसाना में अधिवक्ता शेखर कपूर और पीएलवी कमल कुमार लोगों को जागरूक करेंगे।