फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मुख्यमंत्री बयान देने के बजाय एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कराएं लागू : दुष्यंत

मुख्यमंत्री बयान देने के बजाय एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कराएं लागू : दुष्यंत

Tue, 27 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बयान देने के बजाय एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कराएं लागू : दुष्यंत
रैली के लिए फोर्स लग सकती है, तो एसवाईएल के लिए क्यों नहीं हो रही तैनात : दुष्यंत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के एसवाईएल के पानी संबंधित बयान पर कहा कि उनका यह बयान प्रदेश की जनता को बरगलाने वाला है। सुप्रीम कोर्ट ने एसवाईएल के पानी पर हरियाणा के पक्ष में फैसला दिया हुआ है। अब तो केवल केंद्र सरकार को नहर का निर्माण पूरा करके प्रदेश को उसके हिस्से का पानी दिलाना है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह कोरी बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर प्रदेश की जनता को उसके हक का पानी दिलवाएं। कहा कि पुलिस पहरे में यदि भाजपा सरकार रैली करवा सकती है, तो एसवाईएल का पानी लाने के लिए फोर्स क्यों तैनात नहीं की जा रही। उनका इशारा अमित शाह की रैली की तरफ था। वह इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
चौटाला इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मायाराम चंद्रभानपुरा की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कुरुक्षेत्र आए थे। उन्होंने हरियाणा में किसानों पर बर्बरतापूर्वक किए गए लाठीचार्ज और उन पर दर्ज किए गए मुकदमों की निंदा करते हुए मांग की कि सरकार तुरंत प्रभाव से ये केस वापस ले। साथ ही जो अधिकारी लाठीचार्ज के लिए दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहा कि शांतिपूर्वक धरना और प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। ये किसान दिल्ली में रैली करने के लिए जा रहे थे। उनसे निपटना दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने किसानों को हरियाणा में ही रोक कर उन पर लाठीचार्ज किया और जेलों में बंद कर दिया। कई किसानों पर संगीन धाराओं में केस तक दर्ज कर लिए।
विज्ञापन

भाजपा को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए उन्होंने कहा कि जींद में अमित शाह की हुंकार रैली में युवा कम और पुलिस बल के जवान ज्यादा थे। दिल्ली में आयोजित इस रैली से केंद्र और प्रदेश सरकार की नींद हराम हो जाएगी। इस रैली में किसानों का विशाल जनसमूह उमड़ेगा। इनेलो सांसद ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि प्रदेश का युवा इस सरकार से हताश और निराश है। हर वर्ग दुखी है। आने वाले चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुल्तानी, मास्टर हरिसिंह, इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसविंद्र सिंह खैरा, कुलदीप जखवाला, जोगध्यान,सतबीर ढांडा, नरेंद्र घराड़सी, सतबीर शर्मा, सुभाष मिर्जापुर, बलजिंद्र सिंह बब्बू, हिमांशू अरोड़ा, सूबे सिंह त्योड़ी, जसमेर घराड़सी, राजबीर कान्यान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मार्च को इनेलो की बैठक को संबोधित करेंगे अशोक अरोड़ा
इनेलो थानेसर के हलका प्रधान सुरेंद्र सैनी ने बताया कि पार्टी की दिल्ली में सात मार्च को आयोजित किसान रैली की तैयारियों को लेकर एक मार्च को सुबह दस बजे पंजाबी धर्मशाला में इनेलो हलका थानेसर के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed