{"_id":"5a70bcea4f1c1b7e268b74b6","slug":"41517337834-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘महिलाएं हर विषय पर करें खुलकर चर्चा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘महिलाएं हर विषय पर करें खुलकर चर्चा’
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘महिलाएं हर विषय पर करें खुलकर चर्चा’
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांधी नगर में ग्रीन अर्थ संस्था ने सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजिका निहारिका बैनीवाल ने महिलाओं को बेटियों से हर विषय पर खुलकर चर्चा करने का आह्वान किया। मोनिका भारद्वाज ने कहा स्वच्छता, समानता और सजगता घर से शुरू करनी होगी, तभी हम बढ़ते अपराधों पर नकेल कस सकते हैं। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गुरजीत कौर ने कहा कि महिलाएं परिवार में सबका ख्याल रखते हैं, लेकिन वे अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं। स्वाति ने कानूनी प्रावधानों के बारे में महिलाओं और लड़कियों को उनके हकों और जिम्मेदारियों के बारे जागरूक किया। इस अवसर पर गीतों, कविताओं और लोकगीतों से महिलाओं ने अपनी बात कहने का प्रयत्न किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्करों के प्रयासों को भी सराहा गया।