फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   400 players from the district will show their strength in the state level sports Mahakumbh.

Kurukshetra News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जिले के 400 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
400 players from the district will show their strength in the state level sports Mahakumbh.
कुरुक्षेत्र। जिला कुरुक्षेत्र के 400 से खिलाड़ी राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में अपना दम दिखाएंगे। तीन चरण में संपन्न हुए ट्रायल में जिले भर से 950 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए खिलाड़ियों ने पदक जीतने के लिए अभ्यास भी शुरू कर दिया है। खिलाड़ियों के साथ उनके कोच भी पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, गूंज वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष रजत पांचाल ने बताया कि क्लब के तत्वावधान में चल रही पांचाल स्पोर्ट्स अकादमी से ट्रायल में उनके 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें उनके 18 खिलाड़ियों का महाकुंभ में चयन हुआ है। ओपन वर्ग महिलाओं में 1500 मीटर दौड़ में तनीषा, पांच हजार मीटर पैदल चाल में मुस्कान, तीन हजार मीटर पैदल चाल में हर्षप्रीत, 10 हजार मीटर में जसप्रीत, तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में शिवानी, जैवलिन में प्रियंका, 400×4 रिले में खुशी, अनु, रीना व पावनी का चयन हुआ। वहीं पुरुष वर्ग में पांच हजार मीटर पैदल चाल में जतिन, तीन हजार मीटर पैदल चाल में हर्ष, लंबी कूद में सुनील, 400 मीटर बाधा दौड़ में अभिषेक, 400×4 रिले में अभिषेक, सोहेल और लव ने बाजी मारी है।
विज्ञापन

वहीं मिनी खेल स्टेडियम में हुई जूडो प्रतियोगिता में स्टेडियम के खिलाड़ी छाए रहे। कोच रामनिवास ने बताया कि ट्रायल में महिला के वर्ग में -48 किलो भार वर्ग में आयुषी रोहिल्ला, -52 किलो में कोमल, -57 किलो में भूमिका, - 63 किलो में शालू, -70 किलो में रिया, - 78 किलो में संचिता, +78 किलो में पलक सैनी का चयन हुआ। इसी तरह से पुरुष वर्ग में -60 किलो में राहुल शर्मा, -66 किलो में दीपक रोहिल्ला, -73 किलो में अवजोत, -81 किलो में खुशप्रीत, -90 किलो में आकाश शर्मा, -100 किलो में मानविंद्र, +100 किलो में आकाश का चयन हुआ। यह सभी चयनित खिलाड़ी खेल महाकुंभ में जिला कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। उधर, एनडी क्लब भिवानी खेड़ा के छह खिलाड़ियों का ताइक्वांडो में चयन हुआ। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रधान अशोक कुमार और कोच अंकिता सैनी ने बताया कि ट्रायल में क्लब के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें 46 किलो भार वर्ग में अंकिता, 49 किलो में आरजू, 54 किलो में यश, 57 किलो में सुनैना और 87 किलो में जोगप्रीत का चयन हुआ। वहीं जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने खेल महाकुंभ में चयनित सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। अभी खेल महाकुंभ के आयोजन का समय निर्धारित नहीं हुआ है। समय निर्धारित होने पर कोच और खिलाड़ियों को अवगत करा दिया है, मगर सभी खिलाड़ी अपनी तैयारी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed