फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   400 buses arranged for workers from Kurukshetra: Sudha

कुरुक्षेत्र से कार्यकर्ताओं के लिए किया 400 बसों का प्रबंध : सुधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
400 buses arranged for workers from Kurukshetra: Sudha
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को हरियाणा की जनता को बड़ी सौगात देंगे। इस दिन प्रधानमंत्री यमुनानगर में 800 मेगावाट क्षमता की थर्मल यूनिट का शिलान्यास और हिसार में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन व टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। यह हरियाणा के लिए गर्व का क्षण होगा। इन क्षणों को और ऐतिहासिक बनाने के लिए कुरुक्षेत्र से 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और आम नागरिक यमुनानगर पहुंचेंगे। यह दावा पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने जारी बयान में किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले से 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ले जाने के लिए 400 बसों का इंतजाम किया गया है। इसमें 120 बसें पिहोवा, 122 बसें थानेसर, 102 बसें लाडवा व 57 बसें शाहाबाद से यमुनानगर भेजी जाएंगी। अहम पहलू यह है कि इन बसों में 40 बसें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। जिले के 45 गांव से दो हजार से ज्यादा स्वयं समूह ग्रुप की महिलाएं 14 अप्रैल को यमुनानगर कार्यक्रम में पहुंचेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यमुनानगर में शुरू होने वाली थर्मल यूनिट का निर्माण भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी परियोजनाएं प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन के अवसर पर यमुनानगर और हिसार में आयोजित होने वाली महारैलियों में लाखों लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यमुनानगर में 12 जिलों से और हिसार में 15 जिलों से जनता पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed