फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   40 Projects Approved for Pehowa, Kurukshetra

पिहोवा हलके के लिए 40 परियोजनाएं मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
40 Projects Approved for Pehowa, Kurukshetra
भाजपा की स्थापना दिवस रैली में सीएम मनोहर लाल को पगड़ी पहनाते खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह। संवाद - फोटो : Kurukshetra
सुनील धीमान
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। फ्लिकर सिंह के नाम से मशहूर खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सूबे के कप्तान मनोहर लाल की अगुवाई में अपने विधानसभा क्षेत्र पिहोवा के विकास के लिए गोल दागकर खूब प्वाइंट एकत्रित किए। अपने खिलाड़ी के पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीएम मनोहर लाल ने 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी। इतना ही नहीं मनोहर लाल से संदीप सिंह के नाम से नारे भी लगवा दिए।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने संदीप सिंह को खेल के साथ-साथ राजनीति का भी पक्का खिलाड़ी करार दिया। धनखड़ ने कहा कि संदीप सिंह ने पहले हॉकी में गोल दागकर नंबर लिए और अब पिहोवा का कप्तान बनकर हलके के विकास के लिए कई परियोजनाओं को मंजूर करा लिया। अब तो कहना पड़ेगा जय जवान, जय किसान और साथ में जय पहलवान, क्योंकि संदीप सिंह ने हरियाणा को खेलों में नंबर-वन बना दिया।
विज्ञापन

जन्मदिन पर तो तोहफे दिए जाते हैं, संदीप सिंह ने भाजपा के जन्मदिन पर भी सीएम से तोहफे ले लिए। वहीं साढ़े पांच साल के बाद पिहोवा में भाजपा की दूसरी बड़ी रैली हुई। इससे पहले साल 17 दिसंबर 2016 को अनाज मंडी में ही पिहोवा विकास रैली हुई थी। इसमें सीएम मनोहर लाल ने पिहोवा क्षेत्र के लिए 250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को सिरे चढ़ाया था। अब बुधवार को आयोजित भाजपा स्थापना दिवस रैली में सीएम मनोहर लाल ने जिला कुरुक्षेत्र के लिए 317 करोड़ रुपये विभिन्न परियोजनाओं के लिए मंजूर किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम मामा की तरह है, जो आते और जाते समय उपहार देता है
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने जब मुख्यमंत्री से कहा कि आप क्या लेकर आए हो और क्या देकर जाएंगे, तो इसके जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम की भूमिका को मामा वाली बताई और कहा कि मामा घर में आते हुए भी उपहार देता है और घर से जाते हुए भी उपहार देता है। मैं इस परंपरा को सदा निभाऊंगा।

भाजपा का एक ही सपना, सशक्त हो भारत अपना : धनखड़
रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 42 वर्ष का इतिहास गौरवशाली रहा है। हर भाजपाई का एक ही सपना है कि अपना भारत सशक्त हो। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर हमारा हक बरकरार रहना चाहिए। पंजाब की जत्थेबंदियों ने भी माना है कि हरियाणा को उनके हक का पानी देने में उनको कोई एतराज नहीं है। पंजाब की नई सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए हमारे हक का पानी तुरंत दे। हरियाणा में पानी की कमी है। भूजल स्तर भी निरंतर नीचे जा रहा है। हम अपना हक लेने के लिए पूरी तरह से सजग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed