{"_id":"6366c0c6ce9ed9593f50bd01","slug":"39-officials-did-not-reach-the-election-rehearsal-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1265678145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रिहर्सल में नहीं पहुंचे 39 अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रिहर्सल में नहीं पहुंचे 39 अधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। बाबैन क्षेत्र में ही ऐसे 39 अधिकारी व कर्मचारी पाए गए हैं, जो चुनाव ड्यूटी होने के बावजूद प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे। अब प्रशासन ने इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। सभी से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एक ओर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन पंचायती राज के चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। मतदान कराने के दौरान ड्यूटी पर तैनात होने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और मतदान में कोई बाधा न आए, इसके लिए सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को रिहर्सल के तौर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विशेषज्ञ ईवीएम से लेकर वोटिंग कराने संबंधित बारीकि से जानकारी दे रहे हैं, लेकिन बड़े स्तर पर अधिकारी व कर्मचारी इस प्रशिक्षण को ही गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिले में नौ वंबर को जिला परिषद व ब्लॉक समिति सदस्यों और 12 नवंबर को सरपंच व पंच पद के लिए होने वाले चुनावों को लेकर कराई जा रही रिहर्सल में खंड बाबैन में 28 पोलिंग अधिकारी, सात सेक्टर सुपरवाइजर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व रिजर्व के चार पोलिंग अधिकारियों सहित 39 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
उपायुक्त शांतनु शर्मा का कहना है कि अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रिहर्सल में अनुपस्थित रहने वाले 39 अधिकारी व कर्मचारियों से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया हैं। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियमावली-1994 की धारा-185 के तहत आगामी आवश्यक की जाएगी।