{"_id":"576447aa4f1c1b542111b754","slug":"36-packets-of-chicken-soup-caught-from-mor-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोर सुपर मार्केट से पकड़ा 36 पैकेट चिकन सूप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोर सुपर मार्केट से पकड़ा 36 पैकेट चिकन सूप
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
सूप के पैकेट दिख्ााते नप अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी के सुपर मार्केट में शुक्रवार को नप अधिकारियों ने छापा मारा। सुपर मार्केट की इस दुकान पर सरेआम चीकन सूप बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने इस दुकान से चीकन सूप के ब्रांडेड 36 पैकेट जब्त किए हैं।
बताया जाता है कि काफी दिनों से यहां चीकन सूप बिकने की शिकायतें मिल रही थी। गौरतलब है कि धर्मनगरी में मांस और मदिरा प्रतिबंधित है। सूप भी नॉनवेज होने से कई लोगों को एतराज था। नगर परिषद के सीएसआई रूपरविंद्र बिश्नोई ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि शहर की सुपर मार्केट में सरेआम चिकन सूप बिक रहा है, जिससे धार्मिक आस्था पर चोट पहुंच रही है।
शिकायतें मिलने के बाद नप की एक टीम छापेमारी के लिए तैयार की गई, जिसमें एसआई कर्मचंद, अजय, नवनीत, सोनू को शामिल किया गया। इस टीम ने मॉल की मोर मार्केट में शाम साढ़े 4 बजे छापा मारा। इस दौरान इस दुकान में 36 चिकन सूप पैकेट मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। साथ ही कागजी कार्रवाई भी की गई। मोर मार्केट के मैनेजर अमित का कहना है कि अन्य शहरों में बने उनके मोर मार्केट बाजार में चिकन सूप बिकता है। ऐसे में यहां भी रखा गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि कुरुक्षेत्र में चिकन सूप बेच नहीं सकते। अमित का कहना है कि भविष्य में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि चीकन सूप न बेचें।