फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   356 appeared for the exam for admission in Biotechnology and Botany

Kurukshetra News: जैव प्रौद्योगिकी और वनस्पति विज्ञान में प्रवेश के लिए 356 ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
356 appeared for the exam for admission in Biotechnology and Botany
कुरुक्षेत्र। नए शैक्षणिक सत्र के विभिन्न कोर्सों में एडमिशन लेने के लिए कुवि में आयोजित की जा रही परीक्षा बुधवार को भी जारी रही। विद्यार्थियों ने जैव प्रौद्योगिकी व वनस्पति विज्ञान में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा दी। परीक्षाओं में 80 फीसदी विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने परीक्षा केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली व केंद्र में जाकर परीक्षार्थियों से भी विवरण लिया।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के दिशा-निर्देशानुसार विभिन्न विभागों, संस्थानों के पाठ्यक्रमों के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत दोपहर साढ़े 12 बजे एमएससी जैव प्रौद्योगिकी की परीक्षा कम्युनिटी सेंटर परीक्षा केंद्र में संचालित हुई, जिसमें 191 में से 149 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे जबकि दोपहर साढ़े तीन बजे विधि संस्थान में आयोजित एमएससी वनस्पति विज्ञान की परीक्षा में परीक्षार्थियों ने उत्सुकता के साथ भाग लिया। परीक्षा में 205 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। यह दोनों परीक्षाएं कुवि कैंपस में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि अब तक 32 कोर्सों को लेकर कुवि प्रशासन द्वारा प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें विभिन्न परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने के लिए केयू के परीक्षा केंद्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

सभी परीक्षाएं कुवि कैंपस में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई, जिसके लिए नियमित तौर पर केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई ताकि सभी परीक्षाएं नकल रहित संचालित हो सकें। डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि इन सभी परीक्षाओं के संचालन में अधीक्षक विपिन बतरा व राकेश कुमार, देवेन्द्र, जयपाल, अनिल, पवन व सचिन ने अहम् भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि वीरवार को एम.कॉम व एमएससी गृह विज्ञान की प्रवेश परीक्षा संचालित की जाएगी, जिसके लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षाओं के लिए 281 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed