फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   350 villages and 61 urban wards declared drug free, boards being put up

Kurukshetra News: 350 गांव तथा 61 शहरी वार्डों को घोषित किया नशा मुक्त, लगाए जा रहे बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
350 villages and 61 urban wards declared drug free, boards being put up
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला को नशामुक्त बनाने को लेकर जिला पुलिस प्रतिबद्ध है, जिसके लिए कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाए हुए हैं। जिले में करीब 350 गांवों तथा 61 शहरी वार्डों को नशा मुक्त घोषित किया गया है और गांवों में बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं ताकि निवासी और पंचायत अपने गांवों को नशा मुक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध रहें। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नशे पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस ने वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 215 मामले दर्ज कर 420 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2023 में 222 मामलों में 424 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मांग और आपूर्ति शृंखला को तोड़ने के लिए जिला पुलिस मुख्य आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने, उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने और उन्हें अपराध और नशे से दूर रखने के लिए शिक्षण संस्थानों और गांवों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2024 में कुरुक्षेत्र पुलिस ने 88 किलोग्राम से अधिक अफीम बरामद की है। दो क्विंटल 765 किलोग्राम से अधिक चूरापोस्त, 1356 ग्राम हेरोइन, लगभग तीन किलोग्राम चरस, 127 किलोग्राम से अधिक गांजा, 1002 ग्राम स्मैक, 11162 नशीली गोलियां, 4264 कैप्सूल, 28 बोतलें सिरप और बड़ी संख्या में अफीम के पौधे बरामद किये हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस ने वर्ष 2024 में वाणिज्यिक मात्रा के 37 मामले दर्ज किए गए और 123 लोगों को वाणिज्यिक मात्रा के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से भारी मात्रा में अफीम, स्मैक, हेरोइन, चूरापोस्त, चरस, गांजा और नशीली दवाइयां बरामद की हैं। अपराध को रोकने और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए एसपी और डीएसपी गांवों का दौरा कर सरपंचों और पंचायत सदस्यों के साथ बैठकें कर रहे हैं। अधिकारी उन लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं जो नशे की दवाओं की तस्करी में शामिल है और नशीली दवाओं का सेवन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed