फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   35 Students Qualify for Advance

35 छात्र एडवांस के लिए क्वालीफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
35 Students Qualify for Advance
एनटीए की ओर से आयोजित जेईई मेन्स की परीक्षा में गुरुकुल के 35 छात्रों ने सफलता हासिल कर जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। गुरुकुल के समर्पण वर्मा और गोविंद ने क्रमश 99.43 और 99.04 परसेंटाइल प्राप्त कर गुरुकुल का नाम पूरे देश में रोशन किया है। इतना ही नहीं गुरुकुल के आदित्यराज, अभिषेक और आशीष ने 98 प्लस परसेंटाइल प्राप्त किए। जेईई मेन्स के इस उत्कृष्ट परिणाम को लेकर गुरुकुल के सभी छात्रों में विशेष उत्साह है। गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दूरभाष पर प्रधान कुलवंत सैनी, प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता तथा सह प्राचार्य शमशेर सिंह व समस्त स्टाफ को जेईई मेन्स का शानदार रिजल्ट की बधाई दी।
विज्ञापन

गुरुकुल के निदेशक और प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने कहा कि इस बार एनटीए द्वारा जेईई मेन्स की परीक्षा को चार अलग-अलग सत्रों में लिया गया, जिसमें गुरुकुल के छात्रों ने सभी सत्रों में बेहतरीन रिजल्ट दिए हैं। बुधवार को एनटीए ने चौथी एवं फाइनल लिस्ट जारी की, जिसमें गुरुकुल के 35 छात्रों ने अच्छी रैंक हासिल की। फाइनल लिस्ट में गुरुकुल के समर्पण ने 1096वीं तथा गोविंद ने 1255 वीं रैंक हासिल की है। कर्नल दत्ता ने कहा कि जेईई मेन्स क्लियर करने वाले ये 35 छात्र अब एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार जिला में सबसे अधिक आईआईटी में जाने वाले छात्र, गुरुकुल कुरुक्षेत्र के होंगे। उन्होंने बताया कि जेईई मेन्स क्वालीफाई करने वाले छात्रों को देश के सभी सरकारी कॉलेज, एनआईटी और केंद्र सरकार से सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में सीधे प्रवेश की सुविधा मिलेगी और वे कुशल इंजीनियर बनकर देश की तरक्की में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed