{"_id":"6750111b7c1281c85c0b21a6","slug":"3465-lakhs-cheated-from-a-retired-teacher-by-threatening-to-implicate-him-in-the-case-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-127854-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केस में फंसाने की धमकी देकर सेवानिवृत्त शिक्षक से ठगे 34.65 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केस में फंसाने की धमकी देकर सेवानिवृत्त शिक्षक से ठगे 34.65 लाख
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने कस्टम अधिकारी बनकर सेवानिवृत्त एक शिक्षक के साथ 34.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने शिक्षक को केस में फंसाने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में विद्या सागर निवासी सेक्टर-पांच ने बताया कि वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हैं। 14 नवंबर को उनके पास व्हाट्सएप्प कॉल आई थी। कॉलर ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया और कहा कि आपके नाम से एक पार्सल मलयेशिया भेजा जा रहा है, जिसमें ड्रग्स हैं।
यह गैर कानूनी है, अगर इसे नहीं रोका गया तो आपको पांच साल की जेल व पांच लाख का जुर्माना लगेगा। इसे रुकवाने के लिए आपको बांबे पुलिस में कंप्लेंट करके दो घंटे के भीतर रुकवाना होगा नहीं तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। कस्टम वाले ने बांबे पुलिस में फोन लगाकर दिया और कहा कि अपनी कंप्लेंट लिखवाकर पार्सल रुकवा दो तो उसके बाद पुलिस अधिकारी से बात हुई, जिसने अपना नाम सुनील कुमार बताया।
उसे कहा गया कि आपकी शिकायत नोट कर ली है, फिर उसने कहा कि वह हेड ऑफिस से चेक करवाकर देता है कि आपके नाम से कोई और केस तो नहीं है। उसने हेड ऑफिस फोन करके पूछा तो उसने बताया कि इनका संजय सिंह के केस वाली लिस्ट में नाम है। उसे अपनी व अपनी पत्नी के सारे बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होगी। इसमें कुछ भी छिपाया नहीं है। शिकायतकर्ता ने अपनी व अपनी पत्नी की सारी बैंक जानकारी, फंड्स व एफडी की डिटेल्स दे दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर आप सहयोग करोगे तो आप केस से बाहर हो जाओगे। आपके व आपके परिवार की जांच होगी फिर सुनील कुमार ने उसकी अनिल यादव से बात करवाई जो अपने आप को सीबीआई चीफ बता रहा था, जिसने भी बैंक खातों की जानकारी पूछी। इसके बाद लगातार अनिल यादव से उनकी बात होती रही। उसने कहा कि आपके ऊपर दो ड्रग्स केस हैं। एक में नाम निकल गया है दूसरे से निकलने के लिए आपको अपनी सारी बैंक एफडी तुड़वाकर आरबीआई में देनी होगी। शिकायतकर्ता ने कुल 34 लाख 65 हजार रुपये उनके कहने पर अलग-अलग समय पर ट्रांसफर किए। उसके बाद भी लगातार कॉल करके दोबारा से रुपये की मांग करने लगे, मगर उसके पास और रुपये नहीं थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।