{"_id":"64c00d94916f54118a0e11b5","slug":"33rd-convocation-of-kurukshetra-university-will-be-held-on-august-11-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: 5 साल बाद 11 अगस्त को होगा KU का दीक्षांत समारोह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे मुख्यातिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: 5 साल बाद 11 अगस्त को होगा KU का दीक्षांत समारोह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे मुख्यातिथि
Tue, 25 Jul 2023 11:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:29 PM IST
सार
छात्र सफेद कुर्ता पायजामा व छात्राएं साड़ी पहनकर डिग्री लेंगी। केयू प्रशासन समारोह की तैयारी में जुटा है। वर्ष 2018 में हुए समारोह में उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू मुख्यातिथि रहे थे।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह 11 अगस्त को होगा, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे। पांच साल बाद होने वाले इस समारोह को खास बनाने के लिए केयू प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। समारोह में छात्र सफेद कुर्ता पायजामा व छात्राएं साड़ी पहनकर डिग्री लेंगी।
विज्ञापन
इससे पहले दीक्षांत समारोह वर्ष 2018 में हुआ था, जिसमें तत्कालीन उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू मुख्यातिथि रहे थे। वहीं इससे पहले 2017 में आयोजित समारोह में देश के तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्यातिथि रहे थे। वर्ष 2018 के बाद कोरोना काल शुरू हुआ, जिसके चलते तीन साल तक कोई कार्यक्रम नहीं हो सका तो इसके बाद केयू प्रशासन लगातार प्रयास करता रहा।
विज्ञापन
अब यह समारोह 11 अगस्त को होगा, जिसकी तैयारियों को लेकर केयू प्रशासन की ओर से कई समितियों का गठन भी किया गया है, जो कि दीक्षांत समारोह में डिग्रियों से लेकर कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों की व्यवस्था बनाए रखने का काम करेगी।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि समारोह की तैयारी की जा रही है। विद्यार्थी दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए केयू की वेबसाइट से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे।
इस मौके पर केयू कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. अनिल वशिष्ठ, प्रो. शुचिस्मिता, प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. अनिल मित्तल, प्रो. अश्वनी कुश, प्रो. विवेक चावला, डॉ. महासिंह पूनिया, डॉ. दीपक राय बब्बर सहित अन्य मौजूद रहे।
समारोह के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे विद्यार्थी
केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों और शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। दीक्षांत समारोह से संबंधित सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड होगी। इसके लिए केयू की वेबसाइट पर एक स्पेशल लिंक बनाया जाएगा, जिस पर क्लिक कर विद्यार्थी अपना ऑनलाइन पंजीकरण दीक्षांत समारोह के लिए करवा सकेंगे। इस पंजीकरण फार्म में विद्यार्थियों को अपनी फैकल्टी, विभाग और सत्र का विवरण देना होगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का आईटी सेल ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया को देखेगा। दीक्षांत समारोह में जिन विद्यार्थियों को डिग्रियां, गोल्ड मेडल व पीएचडी की उपाधियां मिलनी है, उनकी पूरी सूची वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध होगी। विद्यार्थी इस सूची में अपने नाम को देखकर दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे।