{"_id":"6716fb7185b6444a9607f50a","slug":"334-lakh-cheated-by-luring-profit-in-crypto-currency-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-125906-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे का लालच देकर ठगे 3.34 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे का लालच देकर ठगे 3.34 लाख
Tue, 22 Oct 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। क्रिप्टो करेंसी में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने महिला से 3.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज भेजकर अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानेसर निवासी प्रेक्षा ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डिजिटल मार्केटिंग का काम करती है। सात अक्तूबर को उसके व्हाट्सएप पर फॉरेक्स व क्रिप्टो करेंसी में इंवेस्ट करने का मैसेज आया। इसमें आरोपी ने अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। कुछ देर बाद उसके नंबर पर आए लिंक से उसे टेलीग्राम पर ग्रुप में जोड़ दिया गया। इस ग्रुप में उसे ऑनलाइन टास्क दिया गया, जिसे पूरा करने पर उसके बैंक खाते में मुनाफा राशि आ जाती थी। इसके बाद उसने कुछ रुपये निवेश कर दिए। अगले दिन उसे उसे दिए टास्क को पूरा करने उसे गलत बताकर 52 हजार रुपये मांगे गए। उसने 52 हजार रुपये उनके बताए खाते में भेज दिए। तीसरे दिन उसे टेलीग्राम पर बताया गया उसका अकाउंट फ्रीज हो गया है। उसे खोलने के लिए 1.10 लाख रुपये उसने ट्रांसफर कर दिए। फिर उससे अपना क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के 96 हजार 700 रुपये मांगे, जिसे भी उसने ट्रांसफर कर दिए। इस तरह झांसा देकर आरोपी उससे कुल 3.34 लाख रुपये हड़प गए।