फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   33 lakhs were cheated from two people in the name of sending them to Germany and America

Kurukshetra News: जर्मनी और अमेरिका भेजने के नाम पर दो लोगों से ठगे 33 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
33 lakhs were cheated from two people in the name of sending them to Germany and America
कुरुक्षेत्र। विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी में पुलिस ने दो महिलाओं समेत नौ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी धर्मबीर ने जर्मनी और अमेरिका भेजने के एवज में क्रमश: 18 और 35 लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज शिकायत में सतीश कुमार निवासी धूलगढ़ ने बताया कि उसकी पिहोवा में गुहला रोड पर लैबोरेट्री है। आरोपी धर्मबीर उसके पास टेस्ट कराने के लिए आया था। इसी दौरान आरोपी ने उसे बताया कि वह उसे 18 लाख रुपये में जर्मनी भेज देगा। उसकी बातों में उसने आठ जून को आरोपी और उसके बताए खाते में 50-50 हजार डाले थे। कुछ दिन बाद उसने 90 हजार व 15 हजार आरोपी के दिए खाते में डाले थे। उसके बाद आरोपी ने उससे और चार लाख रुपये की मांग की तो उसने उधार लेकर चार लाख रुपये आरोपी को दिए थे। कुछ दिन बाद दोबारा उसके पास आया और तीन लाख रुपये मांगे, मगर उसने रुपये देने से इन्कार कर दिया। तब आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने तीन लाख रुपये नहीं दिए तो दिए पिछले सभी रुपये खत्म हो जाएंगे। तब उसने रिश्तेदारों से उधार लेकर आरोपी को तीन लाख रुपये दिए। तीन लाख रुपये लेने के बाद आरोपी ने उसे बताया कि जल्द ही उसका वीजा आ जाएगा। इसलिए वह बकाया रकम का इंतजाम करके रखे, मगर कुछ दिन बाद ही आरोपी उससे नौ लाख रुपये और मांगने लगा। तब उसने पत्नी का सोना गिरवी रखकर डेढ़ लाख रुपये और बकाया रकम उधार उठाकर आरोपी को नौ लाख रुपये नकद दिए। कुछ दिन बाद वह उसके कार्यालय में गया तो आरोपी फरार हो चुका था। करीब 18 लाख रुपये लेने के बाद आरोपी ने उसे जर्मनी नहीं भेजा।
विज्ञापन

उधर, टिंकू निवासी कैथल ने बताया कि आरोपी ने उसे 35 लाख रुपये में परिवार समेत अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था, मगर उनके पास पासपोर्ट नहीं था। इस पर आरोपी ने उसे जल्द पासपोर्ट बनाने का आश्वासन दिया। आरोपी की बातों में आकर उसने 29 मई को सात लाख रुपये उसके कार्यालय में दिए थे। तीन लाख रुपये आरोपी उसके गैराज से आकर ले गया था। एक जून को आरोपी ने उससे तीन लाख रुपये नकद लिए थे। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने तीन लाख रुपये नहीं दिए तो उसकी पिछली रकम खत्म मानी जाएगी। दो दिन बाद आरोपी ने दो लाख रुपये जालंधर जाकर जमा कराने की धमकी दी, जिसके बाद उसने दो लाख रुपये जालंधर जाकर उसके बताए कार्यालय में जमा कराए। 15 लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपी ने उनको अमेरिका नहीं भेजा। शिकायत पर पुलिस ने धर्मबीर, कर्मबीर सिंह, गगनदीप, जितेंद्र सिंह, मनजीत कौर, रिंकू, अरुण, संदीप कुमार व जसप्रीत कौर के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed