फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   33 farmers from Gautam Buddha Nagar learned natural farming at the Gurukul.

Kurukshetra News: गुरुकुल में गौतमबुद्ध नगर के 33 किसानों ने सीखी प्राकृतिक खेती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
33 farmers from Gautam Buddha Nagar learned natural farming at the Gurukul.
कुरुक्षेत्र। गौतमबुद्ध नगर के 33 किसानों ने गुरुकुल में चार दिन प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लिया। यह प्रशिक्षण 20 से 23 सितंबर तक चला, जिसमें महिला किसानों ने भी भाग लिया। किसानों ने गुरुकुल के 180 एकड़ के गो-आधारित कृषि फार्म का भ्रमण किया।
विज्ञापन

उन्होंने खेत में अपनाई जा रही खेती की पद्धतियों और प्रयोगों को देखा। कृषि अधिकारियों आशीष और केतन कुमार ने किसानों को जानकारी दी। उन्हें प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक आधार और देसी गाय आधारित कृषि पद्धति सिखाई गई। खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाने और कम लागत में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर जोर दिया गया। गुरुकुल व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने बताया, यहां 12 वर्षों से प्राकृतिक खेती हो रही है। यह फार्म किसानों के प्रशिक्षण और प्रेरणा का केंद्र है।
विज्ञापन

सितंबर में फाजिल्का (पंजाब) से 25, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) से 27 और छत्तीसगढ़ से 12 किसान भी प्रशिक्षित हुए। कृषि वैज्ञानिक पद्मश्री डॉ. हरिओम, डॉ. बलजीत सहारण, डॉ. शिवेंदु और डॉ. गगनदीप सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक और व्यावहारिक पहलुओं को समझाया। कृषि फार्म पर राजकुमार और राजेश कुमार ने फसलों व सब्जियों के मॉडल दिखाए। गौतमबुद्ध नगर के किसानों ने प्रशिक्षण की सराहना की और इसे अपने क्षेत्र में अपनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed