फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कुंटिया की हड़ताल से परेशान विद्यार्थियों ने केयू परीक्षा शाखा के गेट को जड़ा ताला, जमकर जताया रोष

कुंटिया की हड़ताल से परेशान विद्यार्थियों ने केयू परीक्षा शाखा के गेट को जड़ा ताला, जमकर जताया रोष

Sat, 01 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कुंटिया की हड़ताल से परेशान विद्यार्थियों ने केयू परीक्षा शाखा के गेट को जड़ा ताला, जमकर जताया रोष
फोटो नंबर-23, 26
विज्ञापन

कुंटिया की हड़ताल से परेशान विद्यार्थियों ने केयू परीक्षा शाखा के गेट को जड़ा ताला, जताया रोष
- कुलपति ने नहीं लिया ज्ञापन तो विद्यार्थी भड़के, मंगलवार को वीसी कार्यालय पर ताला लगाने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केयू में तीन दिनों से चल ही कुंटिया की हड़ताल से परेशान विद्यार्थी शुक्रवार को भड़क उठे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को लेकर केयू की परीक्षा शाखा पर ताला जड़ दिया। इसके बाद सभी रोष मार्च निकालते हुए कुलपति कार्यालय पर कुलपति को ज्ञापन देने पहुंचे। वीसी ऑफिस के बाहर बैठे सुरक्षाकर्मियों ने ज्ञापन को डायरी करने की बात कही तो उन्होंने केयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दी। कार्यकर्ता बिना ज्ञापन दिए ही लौट गए। कुलपति कार्यालय के समक्ष एबीवीपी के जिला संयोजक संदीप सजूमा ने ऐलान किया कि यदि सोमवार तक छात्रों की समस्याओं का हल नहीं निकला तो एबीवीपी कार्यकर्ता मंगलवार को कुलपति कार्यालय पर ताला जड़ देंगे। संदीप सजूमा ने कहा कि कुंटिया कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन से परीक्षा शाखा पर ताला जड़ा है। यदि कुवि प्रशासन का अपने कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है तो ऐसे में परीक्षा शाखा पर परमानेंट ही ताला लगा देना चाहिए। यूनिवर्सिटी अध्यक्ष सुमित राणा ने कहा कि छात्र दूर दराज के शहरों एव गांवों से यहां अपनी समस्या का समाधान के लिए आते हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण छात्रों को निराश होकर जाना पड़ रहा है और कर्मचारी व प्रशासन के बीच में एक आम छात्र पिस रहा है। इसलिए तालाबंदी के माध्यम से अपना विरोध दर्ज करवाया है। सुमित राणा ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में शिक्षकों की खाली पड़ी सीटों को तुरंत प्रभाव से भरा जाए व स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, एससी-एसटी की बढ़ी हुई फीस वापस ली जाए व एडमिशन का नियम पुन: लागू किया जाए, वाईफाई की मेंटेनेंस ठीक से की जाए, यूनिवर्सिटी में साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए, मैस में बढ़े हुए सर्वेंट चार्ज वापस लिए जाए, होस्टल मेें खाने की गुणवत्ता की व्यवस्था की जाए, प्लेसमेंट सेल दुरूस्त किया जाए, परीक्षा परिणाम समय से घोषित किया जाए, सेल्फ फाईनेंस कोर्सेज में इंप्रूवमेंट चालू किया जाए व यूआईईटी में एनसीसी बहाल किया जाए। इस अवसर पर प्रवीण गर्ग, धीरज यादव, नितिन शर्मा, विजित गुर्जर व सतदेव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed