{"_id":"5b78715a42c792466835e9fe","slug":"31534619994-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए कर्मी अड़े, बोले: दोबारा नियुक्ति के अलावा कुछ नहीं चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाए कर्मी अड़े, बोले: दोबारा नियुक्ति के अलावा कुछ नहीं चाहिए
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर - 27
हटाए कर्मी अड़े, दोबारा नियुक्ति के अलावा कुछ नहीं चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। सीएचसी पिहोवा से हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मी दोबारा नियुक्ति की मांग पर अड़े हैं। कर्मियों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा।
शनिवार को मामले में नया मोड़ आ गया है। सीएमओ कार्यालय की ओर से गठित तीन सदस्यीय कमेटी के विरोध में हटाए कर्मियों ने भी एक कमेटी का गठन किया है। सीएमओ कार्यालय द्वारा गठित कमेटी ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया था, जबकि हटाए कर्मियों का साफ तौर पर कहना है कि दोबारा नियुक्ति के अलावा कुछ नहीं चाहिए। पवन कुमार ने बताया कि सीएमओ कार्यालय द्वारा गठित कमेटी ने उनकी मांग को लेकर कर्मियों से बातचीत की था, लेकिन अभी तक मामले का कोई समाधान नहीं हुआ है। अब कर्मियों ने भी अपनी कमेटी का गठन कर सीएचसी प्रभारी से मुलाकात की है। सीएचसी प्रभारी ने उन्हें सोमवार तक उनकी मांग का समाधान करने का आश्वासन दिया, लेकिन तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बतां दें कि हटाए गए कर्मियों का विरोध प्रदर्शन के दबाव में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन की बात कह रहे हैं, जबकि सीएमओ इस बात से साफ तौर पर इंकार चुके हैँ।
पत्र लिखकर दिया सुझाव
भर्ती ठेकेदार को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि अनुभवी कर्मियों की प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति की जाए।
-डॉ. ललित कलसन, सीएचसी प्रभारी