{"_id":"5b37d6cc4f1c1b36208b5f2f","slug":"31530386124-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"95 वर्षीय बुजुर्ग के तीन हजार रूपये लौटाकर दिखाई ईमानदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
95 वर्षीय बुजुर्ग के तीन हजार रूपये लौटाकर दिखाई ईमानदारी
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने दवाई लेने आए एक बुजुर्ग के तीन हजार रुपये लौटाकर यह साबित कर दिखाया है। गत चार दिनों पहले गांव बोड़ी वासी करीब 95 वर्षीय बुजुर्ग करनैल सिंह मलिक मेडिकल हाल पर दवा लेने आया था। वह दवा के पैसे देने लगा तो उसके कपड़े में लिपटे हुए तीन हजार रुपये नीचे गिर गए। तभी एक युवती की नजर इन रुपयों पर पड़ी और उसने मैनेजर देवराज को उठाकर दिए, लेकिन तब तक बुजुर्ग वहां से जा चुका था। मेडिकल हाल के मैनेजर देवराज ने उसी दिन से उक्त बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी और शनिवार को उसने उसका पता लगाया। इसके बाद वहां पहुंच उसकी राशि दी तो बुजुर्ग की आंखों में आंसू निकल पड़े।