{"_id":"59fcbafc4f1c1bc9678b94c4","slug":"31509735164-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री के आवास के बाहर अतिथि अध्यापकों शुरू किया क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री के आवास के बाहर अतिथि अध्यापकों शुरू किया क्रमिक अनशन
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री के आवास के बाहर अतिथि अध्यापकों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
अतिथि अध्यापक संघ-22 जिला कुरुक्षेत्र ने अपनी मांगों को लेकर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के आवास के बाहर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। क्रमिक अनशन की शुरुआत पिहोवा ब्लॉक की ओर से की गई। इसमें तहत पांच अतिथि अध्यापक प्रतिदिन धरने पर बैठेंगे। पहले दिन राजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप चहल, करनैल सिंह और राजेश कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे।
जिला प्रधान रजिंद्र सिंह ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। क्रमिक अनशन पर बैठे अतिथि अध्यापकों ने प्रदेश भर से हटे हुए 1200 जेबीटी अध्यापकों को तुरंत समायोजित किया जाने और 15 हजार अतिथि अध्यापकों को नियमित किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने जंतर-मंतर पर चल रहे उनके धरने में उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार आने पर अतिथि अध्यापकों को नियमित कर दिया जाएगा। लेकिन पांच वर्ष बीत जाने पर भी सरकार ने उन्हें नियमित करना तो दूर, बल्कि उन्हें नौकरी से हटाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति 2005 में पूरी पारदर्शिता से हुई थी। उन्हें 12 वर्ष अध्यापन कार्य करते हुए हो गए हैं। सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिल्ली की तर्ज पर सभी अतिथि अध्यापकों को तुरंत नियमित करें।