{"_id":"59973cd44f1c1bab778b499a","slug":"31503083732-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सरकार 60 से 100 प्रतिशत दिव्यांगों को बसों में देगा नि:शुल्क यात्रा सुविधा:बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सरकार 60 से 100 प्रतिशत दिव्यांगों को बसों में देगा नि:शुल्क यात्रा सुविधा:बेदी
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बुजुर्गों और दिव्यांगों को समर्पित एनजीओ को सरकार देगी बजट
-प्रदेश में 24 लाख लोगों को पेंशन देने वाला देश का पहला प्रदेश
-1260 कर्मचारियों की भर्ती के लिए एफडी ने दी हरी झंडी
फोटो-5 से 10 तक
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही 60 से 100 प्रतिशत दिव्यांगों को बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा देगी। इससे 1 लाख 48 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पर 24 लाख लोगों को ऑनलाइन प्रणाली से पेंशन देने का काम किया जा रहा है।
बेदी शुक्रवार को पंचायत भवन के सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा की तरफ से स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पहले प्रदेशस्तरीय एनजीओ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। राज्यमंत्री ने विभाग के निदेशक सहित तमाम अधिकारियों को पहली बार एनजीओ सम्मेलन के सफल आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुजुर्गों, दिव्यांगों और तमाम पेंशनधारकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही ब्लाक स्तर पर समाज कल्याण विभाग के स्टाफ को नियुक्त करने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों से 1260 पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। राज्य सरकार शीघ्र ही एक ऐसी योजना बनाने पर विचार कर रही है जिसमें एनजीओ को समाज सेवा में और अधिक बढ़कर काम करने के लिए अनुदान राशि दी जाए। राज्यमंत्री ने विधायक सुभाष सुधा के प्रस्ताव पर सहमति देते हुए कहा कि बुजुर्गों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए आयु का आकलन करने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन जिलास्तर पर किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशिका रेणू फुलिया ने विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में एनजीओ के प्रतिनिधि अंजली मरवाह, आशादीप से डॉ. जेपी केसरी, भारतीय ग्रामीण महिला संघ से नंदिता हुड्डा ने भी विचार रखे और जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग, डे-केयर सेंटर सीमान ग्रुप रोहतक व मैक के कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी है। इसके कार्यक्रम के अंत में राज्य मंत्री ने एनजीओ के प्रतिनिधियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और विभाग के निदेशक संजीव वर्मा ने राज्यमंत्री, विधायक सुभाष सुधा तथा उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने निदेशक संजीव वर्मा व निदेशिका रेणू फुलिया को स्मृति चिह्न भेंट किया।
विज्ञापन
एनजीओ के प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने वृद्धजनों और दिव्यांगों को समर्पित संस्थाओं के प्रतिनिधि चौबीसी विकास संघ महम, हरियाणा नवयुग कला संगम सीमान रोहतक, सुनीता हैंडलूम फतेहाबाद, डीआरडीए कुरुक्षेत्र, डीएसडब्लयूओ कुरुक्षेत्र, रेडक्रॉस सोसायटी कुरुक्षेत्र व फरीदाबाद, अंजली मरवाह, पीओआईसीडीएस राजबाला कटारिया कुरुक्षेत्र, स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र, भारतीय ग्रामीण महिला संगम पंचकूला, आशादीप संस्था कुरुक्षेत्र, ज्योति रोहतक, नंदिता हुड्डा, डॉ. जेपी केसरी, सूचना जन संपर्क विभाग के डीआई गुलाब सिंह, डॉ. सरिता कौशल पंचकूला, भगत काला राम, शमशेर सिंह, डॉ. सुजाता, आरएल मोदगिल, आशा ज्योति, विक्रम बजाज, सार्थक संस्था से रश्मि कटारिया, कंवरपाल, बलकार सिंह, सतीश कुमार, रामपाल पाली, राज सिंह खटक व राजबीर सिंह आदि को स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।