फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   314 works to be done under D-plan, 127 completed

डी-प्लान के तहत चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूरा करें अधिकारी, एडीसी ने दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
314 works to be done under D-plan, 127 completed
जिले में डी-प्लान के तहत चल रहे विकास कार्यों के संबंध में शुक्रवार को समीक्षा बैठक बुलाई गई। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि डी-प्लान के अंतर्गत जिलेभर में 314 कार्य किए जाने हैं। इनमें से 127 पूरे हो चुके हैं, जबकि 151 पर कार्य चल रहा है। प्रशासन द्वारा 24 अन्य कार्यों को जल्द पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि डी-प्लान के तहत 13 करोड़ 88 लाख रुपये आए थे। इनमें से एक करोड़ 35 लाख रुपये पुराने कार्यों से संबंधित तथा 12 करोड़ 53 लाख रुपये की राशि नए कार्यों के लिए स्वीकृत हुई थी। बैठक में एडीसी ने बताया कि इस राशि में से करीब साढ़े 5 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि डी-प्लान के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों को अधिकारी समय सीमा के अंदर पूरा करें। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इसके साथ-साथ अधिकारी परिवार पहचान पत्र से संबंधित कार्य को भी आगामी 15 फरवरी तक पूरा करें और संबंधित रिपोर्ट तैयार कर एडीसी कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डी-प्लान के अंतर्गत जो कार्य किए जाने हैं उनका आकलन बनाकर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपे। इसमें हर ब्लॉक में ई-लाइब्रेरी और मिनी स्टेडियम बनाए जाने हैं, इससे संबंधित सभी कार्य पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले, इसके लिए परिवार पहचान पत्र बनना बहुत जरूरी है। परिवार पहचान पत्र से संबंधित परिवारों की आय वेरिफिकेशन का कार्य आगामी 15 फरवरी तक पूरा कर लें और जन्म तिथि से संबंधित कार्य 7 फरवरी तक पूरा कर लें। इस विषय में कोई लापरवाही न करें। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र से संबंधित आय वेरिफिकेशन में तीन राउंड का कार्य पूरा हो चुका है और चौथे राउंड का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 92 प्रतिशत कार्य परिवार पहचान पत्र का पूरा हो चुका है, जिले में 2 लाख 74 हजार 126 परिवारों ने परिवार पहचान-पत्र बनवाए हैं। इनमें से 2 लाख 59 हजार 37 परिवारों की फैमिली आईडी अपडेट हो चुकी है। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र के कार्य से संबंधित अलग से अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। परिवार पहचान पत्र से संबंधित टीम बनाई गई है, जब यह टीम अपनी रिपोर्ट दे देती है तभी परिवार पहचान पत्र पूरा माना जाता है। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर, जिला योजना अधिकारी जिला योजना अधिकारी निर्मल कुमार, सहायक योजना अधिकारी ईश्वर सिंह, बीडीपीओ पिहोवा राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed