फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   31 teams showcase advocacy skills; focus on legal arguments at Intra Moot Court.

Kurukshetra News: 31 टीमों ने आजमाया वकालत का हुनर, इंट्रा मूट कोर्ट में कानूनी तर्कों पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
31 teams showcase advocacy skills; focus on legal arguments at Intra Moot Court.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में विद्यार्थियों को न्यायालय की प्रक्रिया और वकालत की बारीकियों से रूबरू कराने के लिए इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के प्रारंभिक चरण में 31 टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने कानूनी प्रावधानों, तथ्यों और अपने तर्कों के आधार पर केस को प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के निदेशक प्रो. अमित लूदरी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक न्यायालय जैसी परिस्थितियों का अनुभव कराना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की कानूनी शोध, केस विश्लेषण, प्रस्तुतीकरण और तार्किक बहस की क्षमता को मजबूत करने का प्रयास किया गया। उपनिदेशक डॉ. रमेश सिरोही ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने कानूनी प्रावधानों, तथ्यों और तर्कों के आधार पर अपने पक्ष रखे। इससे उन्हें न्यायालय की प्रक्रिया को करीब से समझने और वकालत कौशल को निखारने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के पूर्व विद्यार्थियों को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया, उनके अनुभव और मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को व्यावहारिक कानूनी पहलुओं को समझने का मौका मिला, साथ ही संस्थान और पूर्व विद्यार्थियों के बीच जुड़ाव भी मजबूत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed