कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला में 34वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने किया। विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी ओलंपियन खिलाड़ी मनोज बॉक्सर रहे। महंत राजेंद्र पुरी ने खिलाड़ियों से सनातन धर्म, भगवान श्री राम व भारत माता की जय के उद्घोष के साथ प्रतियोगिता का आगाज किया। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके साथ ही युवा खेल को खेल भावना से खेलें। उन्होंने खिलाड़ियों को स्वस्थ और अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी।
प्रदेश कराटे एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र मोर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। बॉक्सिंग खिलाड़ी मनोज ने खिलाड़ियों से लगातार मेहनत करने का आह्वान किया और बताया कि कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है। इस मौके पर अरुण कोच, रोहित वर्मा, राजेश तक्षक, कृष्ण सिंगरोहा, अजीत कुमार, कमल दीप सिंह, मुनीत बेरवाल, रोहित ठाकुर, करण शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।