फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   30 year old encroachment removed from main market

मुख्य बाजार से हटाए 30 साल पुराने कब्जे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
30 year old encroachment removed from main market
दुकानों के आगे से अवैध अतिक्रण हटाती जेसीबी । - फोटो : Kurukshetra
नगरपालिका की टीम ने शुक्रवार को मेन बाजार गंदे नाले से करीब 30 साल पुराने कब्जे हटाए गए। करीब साढ़े चार बजे नगर पालिका सचिव अंकुर पराशर जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली, कर्मचारियों के साथ मुख्य बाजार पहुंचे। टीम को देखकर दुकानदारों ने गंदे नाले पर रखे सामान का उठाना शुरू कर दिया। कुछ दुकानदार पालिका सचिव से कार्रवाई रोकने की मांग करने लगे। बाद में दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकान के आगे लगे शेड को उतारना शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान पालिका प्रशासन ने एक घंटे में मुख्य बाजार की करीब 20 दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

पालिका की कार्रवाई की भनक पाकर सत्ता दल के कुछ नुमाइंदे मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई को रोकने का दवाब डालने लगे, हालांकि बाद में दुकानदारों की मांग पर पालिका की ने उनको शेड उतारने व कब्जा हटाने को लेकर दो दिन का समय दिया। पालिका सचिव अंकुर पराशर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पालिका को बारशि के पानी की निकासी न होने व गंदे नालों पर दुकानदारों द्वारा कब्जे की शिकायतें मिल रही थी, जिसे लेकर पालिका की ओर शहर के बाजार में कई बार अलॉसमेंट भी कराई थी। इसके अलावा पालिका ने कई दुकानदारों को नाले से कब्जा हटाने को लेकर नोटिस भी दिया था लेकिन पालिका इस कार्रवाई का दुकानदारों पर कोई असर नहीं हुआ, इसे लेकर पालिका की ओर से आज सख्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर में गंदे नालों के ऊपर दुकानदारों ने रेंप तथा शेड बनाकर कब्जे किए हुए थे, जिस कारण नालों की सफाई नहीं हो रही थी। जरा सी बारिश से शहर की सड़के बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण जलमग्न हो जाती थी, जिससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। आज सुबह पालिका में शहर से कब्जे हटाने की कार्रवाई को अंजाम देने का लेकर बैठक की गई थी, जिसके बाद शाम के समय पालिका ने कब्जे हटाने शुरू कर दिए है। हालांकि पालिका ने आज करीब 20 दुकानों के आगे से कब्जे हटाए है। आगे भी उनकी कार्रवाई जारी रहेंगी। दुकानदारों को कब्जा हटाने को लेकर दो दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
वाहन पार्किंग के लिए लगेंगेे सफेद पट्टी
पालिका सचिव अंकुर पराशर ने बताया कि मेन बाजार में वाहन पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए सड़क की साइड में सफेद पट्टी लगाई जाएगी, जिसमें वाहनों की पार्किंग की जाएगी। इस पट्टी के बाहर वाहन की पार्किंग होने पर वाहन को जब्त करने के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

बाक्स
खेलमंत्री के भाई बिक्रमजीत सिंह ने रुकवाई कार्रवाई
शहर में नपा द्वारा कब्जे हटाने की कार्रवाई को लेकर खेलमंत्री संदीप सिंह के भाई बिक्रमजीत सिंह दुकानदारों के बीच पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। खेलमंत्री के भाई बिक्रमजीत सिंह ने नपा की कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed