फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   30 schemes will be implemented for development

प्रदेश के विकास के लिए 10 एस से 30 योजनाओं को पहनाया जाएगा अमलीजामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
30 schemes will be implemented for development
प्रदेश के विकास के लिए 10 एस के माध्यम से 30 प्रमुख योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए एक नव क्रांति का सूत्रपात किया है। इन नीतियों को शीघ्र ही लागू किया जाएगा। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार हर वर्ग का कल्याण, प्रदेश को तेजी के साथ प्रगति के मार्ग पर आगे ले जाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने के मकसद के तहत 10 एस पर फोकस किया। सरकार ने 10 एस के तहत 30 प्रमुख योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। प्रदेश में जहां वेदों की ऋचाएं रची गई, श्री भगवत गीता का संदेश गूंजा, गौतम बुद्ध के प्रवचन हुए, अब प्रगति के नए चरम शिखरों को भी छुए और प्रदेश के इतिहास में विशिष्ट उपलब्धियां दर्ज हो, इन्हीं लक्ष्यों को जहन में रखते हुए सरकार ने प्रौद्योगिकी, कृषि, ग्राम्य क्रांति, उद्योग व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, अंतोदय, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा क्षेत्रों में एक नव क्रांति का सूत्रपात किया। प्रदेश के हर नागरिक को 10 एस यानी स्वाभिमान, स्वायत्तता, संरक्षण, शिक्षा, स्वावलंबन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वामित्व, समाधान व सुशासन के शिखरों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वाभिमान के तहत मेरी फसल-मेरा ब्योरा, मेरा पानी-मेरी विरासत, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान, स्वायत्ता के जरिए अंतर जिला परिषद का गठन, पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी, हरियाणा स्मार्ट ग्राम प्राधिकरण, संरक्षण के माध्यम से ट्रीटेड वेस्ट वाटर पालिसी, द्विवार्षिक जल योजना, करनाल तथा पंचकूला में ऑक्सीजन जैसी योजनाओं को लागू करके प्रदेश के नागरिकों के हित में कार्य किए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कार्यकाल में शिक्षा के लिए संस्कृति मॉडल स्कूल, क्रेडिट गारंटी स्कीम, डिजिटल पब्लिक लाइब्रेरी, स्वावलंबन के तहत हरियाणा कौशल विकास मिशन, हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति 2020, एकीकृत रोजगार पोर्टल, स्वास्थ्य के तहत बेड व्यवस्था, टेस्टिंग लैब, ऑक्सीजन सप्लाई का विस्तार, हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड, ई-संजीवनी ओपीडी, सुरक्षा के जरिए हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो, छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना, डिजिटल जांच एवं तकनीकी विश्लेषण केंद्र योजना को लागू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed